उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अक्षय नवमी पर आंवला वृक्ष के पूजन-अर्चन से की गयी समग्र कल्याण की कामना

लखनऊ : सीतापुर रोड स्थित प्रियदर्शिनी योजना के आदर्श पार्क में आज अक्षय नवमी के दिन कालोनी की आवासियों ने आंवला वृक्ष का पूजन विधि-विधान से किया और वृक्ष के नीचे ही विभिन्न पकवानों का भोजन करते हुए विष्णु भगवान से समग्र कल्याण की प्रार्थना किया।

 

इससे पूर्व आज प्रातःकाल आदर्श पार्क स्थित आंवला वृक्ष के नीचे कालोनी की आवासी महिलाएं श्रीमती रंजना गुप्ता, शशि सिंह, कुसुम यादव, रेखा शुक्ला, निरुपमा पाण्डेय, ऊषा प्रसाद, पूनम गुप्ता, शैलजा सिंह, गौरी सिंह आदि समेत कन्याएं श्रेया, शान्वी व आश्वी एकत्र हुईं और वृक्ष के चारो ओर ऐपन से रंगोली बनायीं। बाद में शुभ मुहूर्त पर सबने भजन-कीर्तन करते हुए विष्णु भगवान का स्मरण करके आंवले से बने कई भोज्य पदार्थ सहित अपने-अपने घरों से लाए विभिन्न पकवानों का भोग लगा कर ब्राह्मण को भोजन करा कर स्वयं प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button