उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
उत्तर प्रदेश महोत्सव में बही गीत-संगीत,रैंप वॉक और नृत्य की बयार
7वें उत्तर प्रदेश महोत्सव" के 14वें दिन गीत-संगीत,नृत्य एवं रैंप वॉक का आयोजन

- लखनऊ. सृजन फाउंडेशन” द्वारा कथा पार्क,आशियाना में “7वाँ उत्तर प्रदेश महोत्सव” आयोजित हो रहा है। इस आयोजन के दौरान आज सुगम गीत-संगीत,नृत्य (ग्रुप व एकल) एवं रैंप वॉक का आयोजन किया गया। जिसके तहत “यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया”, उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की शान-ए-अवध इकाई के द्वारा कार्यक्रम “शान-ए-अवध के रंग”-“उत्तर प्रदेश महोत्सव के संग’’ का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों की प्रस्तुति सराहनीय रही। जिसे उपस्थित लोगों का भरपूर प्यार और वाहवाही मिली। इकाई के कलाकारों को मंच और सम्मान “सृजन फाउंडेशन” के अध्यक्ष डा.अमित सक्सेना के द्वारा प्रदान किया।

- कार्यक्रम के सफल संचालन में इकाई सचिव पंकज श्रीवास्तव एवं अमित अरोड़ा की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम की सफलता की बुलंदियों में ले जाने में इकाई उपाध्यक्ष चंद्रभूषण अग्रवाल की भूमिका सराहनीय थी। इस अवसर पर इकाई चैयरमैन आशुतोष अग्रवाल, इकाई उपाध्यक्ष नवीन गर्ग,इकाई संयुक्त सचिव गुरुदीप सिंह,कार्याकारणी सदस्य शशांक श्रीवास्तव,अर्चना सकसेना,स्वाति जैन विशेष रूप से उपस्थित थे। कलाकारों में संजय श्रीवास्तव,अंकिता सिंह, प्रणव श्रीवास्तव,अरुण श्रीवास्तव ने गीत “माना हो तुम बेहद हसीं”,रिधिमा पाहवा ने “ये मोह मोह के धागे गाया। पूनम त्रिपाठी,धीरजराज कुमार,एकता ने भोजपुरी गीत “कच्छ ही बस के बहंगिया”कार्तिकेय चौधरी,अमित अरोड़ा ने रीमिक्स गीत,अर्घ्य चित्रांश ने गायन प्रस्तुत किया।ऋषिका तिवारी हंसिका,वंशिका ने डाँस प्रस्तुत किया। रैंपवॉक में दीपिका सिंह,शालनी पाहवा, पुष्पा,रिधिमा,तृष अग्रवाल,वंशिका ने अपने जौहर दिखायें। रैंपवॉक की कोरियोग्राफी चंद्रभूषण अग्रवाल ने की। के.जी. दीक्षित ने क्लेय बॉक्स को बजाकर सबको मंत्रमुग्ध किया।



