उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

कलर्स ‘झलक दिखला जा 10’ में पारंपरिक कन्‍नड़ नृत्‍य ‘यक्षगान’ के लिये निशांत भट ने पहना 30 किलो का आउटफिट

कलर्स ‘झलक दिखला जा 10’ में पारंपरिक कन्‍

डांस और परफॉर्मेंसेस को शानदार बनाते रहने के मामले में, कलर्स के ‘झलक दिखला जा’ ने स्‍टैण्‍डर्ड को काफी ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। इस वीकेंड ‘दिवाली स्‍पेशल’ एपिसोड में ‘झलक दिखला जा’ फैमिली ने त्‍यौहार के जोश में भारत के विभिन्‍न पौराणिक किरदारों पर आधारित परफॉर्मेंसेस दिये। ‘रक्‍तबीज’ और ‘माँ काली’ के बीच युद्ध से लेकर ‘गंगा’ और ‘भगवान शिव’ के बीच अनबन तक, इस हफ्ते प्रतियोगियों ने भारतीय संस्‍कृति को गहराई से प्रस्‍तुत किया और देखने में बेहद सुंदर एवं आश्‍चर्यजनक एक्‍ट्स करके उन्‍होंने कई पौराणिक कथाओं का चित्रण किया। ऐसा ही एक परफॉर्मेंस था निशांत भट और उनकी कोरियोग्राफर पार्टनर अनुराधा का, जिसने जजेस और दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। निशांत ने पारंपरिक कन्‍नड़ नृत्‍य ‘यक्षगान’ के जरिये रावण की कहानी और अहंकार के कारण हुए उसके विनाश को दिखाने की चुनौती ली। अपने एक्‍ट के लिये 30 किलो का आउटफिट पहनकर निशांत ने शो में इतिहास रच दिया और हर किसी को चकित कर दिया। उन्‍होंने बताया कि नेशनल टेलीविजन पर पहली बार ‘यक्षगान’ के माध्‍यम से रावण को दिखाया गया है।

निशांत ने इस चुनौती के बारे में बात करते हुए कहा, “मैं हमेशा ऐसे डांस फॉर्म्‍स को परफॉर्म करने पर यकीन रखता हूँ, जो टेलीविजन पर कभी नहीं दिखे हैं। मैं खुद को चुनौती देना चाहता था और कुछ ऐसा करना चाहता था, जो पहले कभी किसी ने नहीं किया है। भारतीय टेलीविजन पर पहली बार रावण को ‘यक्षगान’ के जरिये पेश किया गया है। मैं यह चुनौती लेना चाहता था, क्‍योंकि मेरी कोरियोग्राफर अनुराधा भी कुछ नया करने के लिये रोमांचित थीं।”
जजेस ने यह हिम्‍मत दिखाने के लिये निशांत की जमकर तारीफ की और पूरा एक्‍ट खूबसूरती से तैयार करने के लिये उनकी कोरियोग्राफर अनुराधा को भी बधाई दी। एक्‍ट के देखने में बेहतरीन लगने से प्रभावित होकर जज करन जौहर ने कहा, “एलईडी स्‍क्रीन के जरिए दिखाए गए रावण के दस इमोशंस बेहद दिलचस्‍प थे।”
माधुरी दीक्षित ने भी निशांत को यह कहकर तारीफ दी कि, “आपने हमें कुछ अनोखा दिखाया है, कुछ ऐसा, जो हमने पहले कभी टेलीविजन पर नहीं देखा था। 30 किलो का आउटफिट पहनकर डांस करने में आपको हुई तकलीफ मैं समझती हूँ। सालों पहले ‘देवदास’ की शूटिंग में मुझे भी ऐसी तकलीफ हुई थी और मैं जानती हूँ कि भारी आउटफिट्स में डांस करना कितना मुश्किल होता है।”
पतंजलि दंतकांति प्रेजेंट्स ‘झलक दिखला जा’, को-पावर्ड बाय लीप7x फ्रॉम लिबर्टी शूज और कैडबरी सेलीब्रेशंस, स्‍पेशल पार्टनर म्‍यूचुअल फंड्स सही है और टिक टैक में अपने पसंदीदा सेलीब्रिटीज के डांसिंग का सफर देखिये, सिर्फ कलर्स पर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button