उत्तर-प्रदेशलखनऊ

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने गोंडा पहुँच कर मृतक बच्चो के परिवार को सांत्वना दी

 

लखनऊ । पूर्व मंत्री,प्रांतीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस नकुल दुबे ने गोंडा के चौरी चौराहा सूबेदार पुरवा में हुई स्कूल बच्चों की मौत के बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
उन्होंने कहा कि अपनी बात तीन ब्राह्मण परिवार के बच्चो की स्कूल जाते समय अज्ञात वाहन से कुचल कर 9 वर्षीय सत्यम शुक्ला, 11 वर्षीय शिवाजंली, 6 वर्षीय तनवी, मौत हो गई है तथा शिवांसी गंभरी रूप से घायल हो गयी जिसका अस्पताल में इलाज चह रहा हैं परन्तु सरकार ने आज तक ना तो परिवार को किसी तरह का मुआवजा दिया और ना ही कोई परिवार की पीड़ा को सुनने आया।
श्री दुबे ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के राज में ब्राह्मण समाज को सबसे ज्यादा पीड़ित किया जा रहा है और कोई उनकी सुनने बाला नही है इतनी हृदय विदारक घटना के बाद भी शासन और प्रशासन से कोई भी पीड़ित परिवार की मदद और उनके आंसू पोछने को आगे नहीं आया इससे ज्यादा दुख और पीड़ा की बिजली इन गरीब ब्राह्मण परिवारों पर क्या पड़ सकती है मैं और पूरी कांग्रेस पार्टी शासन और प्रशासन से मांग करती है कि गरीब ब्राह्मण परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाया जाए ।
उक्त जानकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विशाल राजपूत ने दी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button