उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

नव अंशिका शक्ति स्वरूपा सम्मान समारोह में सम्मानित हुई प्रदेश स्तर की शक्ति स्वरूपाएं

नव अंशिका शक्ति स्वरूपा सम्मान समारोह में सम्मानित हुई प्रदेश स्तर की शक्ति स्वरूपाएं

लखनऊ. नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से शक्तिस्वरूपा सीजन-0.2 सम्मान का आयोजन मंगलवार को गोमती नगर में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के स्थित संत गाडगे जी महाराज ऑडिटोरियम में किया गया। इसमें प्रदेश स्तर पर सक्रीय महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कथक प्रससुरभि सिंह के निर्देशन में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को सशक्त रूप में दर्शाया गया और कार्यक्रम का सफल संचालन विनीता जोहरी एवं प्रदीप कुमार शुक्ला के द्वारा किया गया ।

सम्मान समारोह में कानपुर की निमिषा अवस्थी शाहजहांपुर की मास्टर शेफ शीरीन कादिर, बस्ती में संचालित रिदम डांस एकेडमी की निर्देशिका डॉ.श्रेया, रायबरेली की राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैम्पियन डिंपी तिवारी, गोरखपुर की लोक गायिका इंदु गुप्ता, बहराइच में संचालित बाबू सुंदर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की वाइस चेयरपर्सन रीना सिंह, बलिया में संचालित सेवा सुगंधा जन सेवा संस्थान की प्रमुख रत्ना तिवारी,

छत्तीसगढ़ के राम कृष्ण मंदिर की ओर से संचालित न्यू विज पब्लिक स्कूल की निदेशिका सुनीता साहू, बांदा की पखावज वादिका प्रियंका मणि, मुबई की दिव्या ज्योति डिजिटल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट एंड स्टूडियो की प्रमुख सबिता सर्वानंद मिश्र, जालौन की श्रंगाररस की कवयित्री प्रिया श्रीवास्तव ‘दिव्यम्’, मुंबई की अभिनेत्र श्रुति भट्टाचार्य, बिजनौर की गीताकर नैनी काज़मी ही नहीं लंदन चार्टड जियोलॉजिस्ट की एफजीएस डॉ. अभिलाषा वाल को सम्मानित किया गया।

इस क्रम में स्थानीय स्तर पर उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला एवरेस्ट विजेता, पूर्व भारतीय वायु सेना अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर तूलिका रानी, भातखंण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कथक प्रवक्ता डॉ. मीरा दीक्षित, एंकर विनीता जोहरी, आई सपोर्ट फ़ाउंडेशन की निदेशिका दिव्यांग बॉबी रमानी, मॉडल रूचि सिंह राठौर, समर्थनारी समर्थ भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा सिन्हा वर्षा, संजू किंग कंस्ट्रक्शन की संजना सिंह को शक्तिस्वरूपा सम्मान से अलंकृत किया गया।

कथक प्रस्तुति में शैली पुत्री का अंशिका त्यागी, ब्रह्मचारिणी अंकिता सिंह, चन्द्रघंटा संगीता कश्यप, कुष्मांडा श्रंजिनी सरकार, स्कंदमाता आयुषी त्रिपाठी, कात्यायनी मीशा रतन, कालरात्रि स्निग्धा सरकार, महागौरी आकांक्षा पाण्डेय, सिद्धिधात्री श्रंजिनी सरकार, राजा दक्ष महेश देवा, शिव पंकज, सूत्रधार हेमंत, कार्तिक रंजनी, महिषासुर विशाल, ताड़कासुर का किरदार आदर्श ने अदा किया।

इस अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग जयवीर सिंह नकुल दूबे पूर्व कैबनेट मंत्री, मुरली अहुजा, अमित कंछल राजेश जयसवाल बाबू सुन्दर सिंह, डॉ. आभा श्रीवस्ताव रूची खान विशहरुख खान को आमंत्रित किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button