उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबर

उत्तर रेलवे ने जम्‍मू एवं कश्‍मीर में कटरा-बनिहाल सैक्‍शन के बीच संगलदन और सुम्‍बर स्‍टेशनों के बीच भारतीय रेलवे की चौथी सबसे लंबी सुरंग (10.18 किमी) का ब्रेक-थ्रू कर एक बड़ी उपलब्‍धि हासिल की

यूएसबीआरएल परियोजना में रेलवे के लिए एक और बड़ी उपलब्धि

उत्तर रेलवे ने जम्‍मू एवं कश्‍मीर में कटरा-बनिहाल सैक्‍शन के बीच संगलदन और सुम्‍बर स्‍टेशनों के बीच भारतीय रेलवे की चौथी सबसे लंबी सुरंग (10.18 किमी) का ब्रेक-थ्
लखनऊ. उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने बताया कि उत्तर रेलवे ने 18 अक्टूबर को यूएसबीआरएल परियोजना के कटरा-बनिहाल सैक्‍शन पर संगलदन और सुम्‍बर स्‍टेशनों के बीच भारतीय रेलवे की चौथी सबसे लंबी सुरंग, टनल टी-48 का ब्रेक-थ्रू कर एक बड़ी उपलब्‍धि हासिल की । ब्रेक-थ्रू के दौरान सुरंग की लाइन और लेवल सटीक तरह से हासिल किया गया । घोड़े की नाल के आकार की यह सुरंग उत्तर की ओर सुंबर स्टेशन यार्ड और दक्षिण की ओर धरम गांव चिंजी नाला पर ब्रिज नंबर 1 को जोड़ती है। सुरंग के भीतर का रूलिंग ग्रेडियेंट 80 में 01 है । सुरंग की खुदाई का कार्य दो छोरों अर्थात् धर्म प्रवेश द्वार (328 मीटर) और कोहली प्रवेश द्वार (829 मीटर) से शुरू किया गया था ।


टनल टी-48 एक जुड़वां ट्यूब सुरंग है जिसमें मुख्य सुरंग (10.186 किलोमीटर) और 24 क्रॉस-पैसेज से जुड़ी एस्केप टनल (9.788 किलोमीटर) शामिल है। सुरंग का निर्माण अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार किया गया है, इसमें आपातकालीन परिस्‍थितियों में बचाव और राहत कार्यों हेतु प्रावधान किया गया है । सुरंग युवा हिमालय के रामबन फॉर्मेशन और सुरंग टी-48 के दक्षिणी छोर पर स्थित मुरी थ्रस्ट से होकर गुजरती है, जहां चिनजी नाला टी-47 पी-2 और टी-48 पी-1 के बीच से होकर गुजरता है । चिनाब नदी की सहायक नदियों जैसे भीमदासा, बगदीशा और कोहली नाला आदि इसके साथ-साथ गुजरते हैं जिससे खनन एक अत्यधिक चुनौतीपूर्ण कार्य बन जाता है।
धरम से साउथ ड्राइव 3940 मीटर की सबसे लंबी ड्राइव है, जिससे खनन कार्य और काम करने के लिए एक बेहद हवादार प्रवेश द्वार बनाए रखना मुश्किल हो जाता है । इसके साथ ही, उत्‍तरी ड्राइव निम्‍नलिखित कारणों से कठिन बनी रही :-
(i) सुरंग के अंदर से उत्तरी पोर्टल की ओर पानी की निरंतर पंपिंग क्योंकि ड्राइव गिरती ढाल पर है
(ii) कमजोर अपरूपण द्रव्यमान और कमजोर भू-भाग के कारण
(iii) उत्तर दिशा में 350-400 लीटर/सेकेंड तक पानी का भारी दखल
(iv) इस हिस्‍से में लगभग 1100 मी. के अतिरिक्‍त भार का सामना करना पड़ा

सुरंग का निर्माण न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग पद्धति (N A T M) द्वारा किया गया है, जो ड्रिल और ब्लास्ट प्रक्रियाओं की एक आधुनिक तकनीक है। उत्तर रेलवे द्वारा निर्माण कार्य मैसर्स इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड को सौंपा गया है । सुरंग की खुदाई का कार्य दोनों दिशाओं से हैंड शेकिंग प्‍वाइंट तक शुरू किया गया । उत्तर रेलवे, मेसर्स इरकॉन और मेसर्स जीईसीपीएल (कार्यकारी एजेंसी) के संयुक्त प्रयासों से सुरंग के दोनों छोरों से शुरू किए गए इस कार्य को बिना गलती के सटीक रूप से पूरा किया गया है । यह टनलिंग कार्य की सावधानीपूर्वक कार्य योजना और सटीक निष्पादन का परिणाम है । ब्रेक-थ्रू के बाद सुरंग की लाइन और स्तर दोनों छोरों पर पूरी तरह से बराबर रहे ।
उत्तर रेलवे के अनुभवी इंजीनियरों, मेसर्स इरकॉन और कार्यकारी एजेंसी मेसर्स गैमन की टीम ने सभी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करके मुख्य सुरंग का ब्रेक-थ्रू कर एक बड़ी उपलब्‍धि हासिल की । सुरंग की निर्माण गतिविधियों के दौरान, आसपास के गांवों के 70% से अधिक श्रमिक विभिन्‍न निर्माण गतिविधियों में शामिल रहे, जिससे क्षेत्र के समग्र सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य में सकारात्मक बदलाव आया ।
उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर के रामबन जिले के सुंबर क्षेत्र में टी-48 सुरंग (10.2 किमी) देश की चौथी सबसे लंबी रेल परिवहन सुरंग है। उल्लेखनीय है कि इससे लंबी तीनों सुरंगें इस परियोजना में शामिल हैं । जिसका विवरण निम्‍नवत :
सुम्‍बर-खारी स्‍टेशनों के बीच 12.75 किलोमीटर लंबी टी-49 सुरंग
संगलदन-बसिंधादर स्‍टेशनों के बीच 11.25 किलोमीटर लंबी सुरंग टी-15
बनिहाल-काजीगुंड स्‍टेशनों के बीच 11.2 किलोमीटर लंबी पीर-पंजाल सुरंग
18 अक्टूबर, 2022 को, मुख्‍य प्रशासनिक अधिकारी/यूएसबीआरएल, श्री एस.पी. माही, इरकॉन के निदेशक श्री पराग वर्मा और उनकी टीम के साथ उत्‍तर रेलवे की टीम, इरकॉन के अधिकारी और मैसर्स जीईसीपीएल की मौजूदगी में सुरंग का ब्रेक-थ्रू किया गया ।
उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना (यूएसबीआरएल परियोजना) के कुल 272 किलोमीटर में से 161 किलोमीटर का कार्य पहले ही पूरा कर लिया गया और इस पर रेल परिचालन भी हो रहा है । कटरा-बनिहाल के बीच के शेष 111 किलोमीटर पर कार्य प्रगति पर है। कटरा-बनिहाल सैक्‍शन निचले हिमालय के पहाड़ी इलाकों से होकर गुजर रहा है जहां कठिन भू-भाग, दुर्गम क्षेत्र, मौसम की प्रतिकूल परिस्‍थितियां, भूस्खलन और पहुंच सड़कों पर पत्थरों का गिरना प्रमुख चुनौतियां हैं। इस हिस्‍से में अनेक बड़े पुल और बहुत लंबी सुरंगें हैं जिनपर निर्माण विभिन्‍न चरणों में हैं।
इस सुरंग के ब्रेक-थ्रू को इस राष्ट्रीय परियोजना की एक बड़ी उपलब्‍धि के रूप में देखा जा रहा है । इससे घाटी को शेष भारत से जोड़ने के स्‍वप्‍न को साकार करने में मदद मिलेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button