उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

पू. रे. मण्डल चिकित्सालय बादशाहनगर में     फुली आटोमेटेड बायोकेमिस्ट्री एनालिज़र मशीन का लोकार्पण

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे मण्डल चिकित्सालय बादशाहनगर, लखनऊ के पैथालॉजी विभाग में डॉ. प्रसन्ना कुमार, महानिदेशक रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली के कर कमलों द्वारा डॉ. के. श्रीधर, ई.डी.एच. (जी) रेलवे बोर्ड नई दिल्ली, डॉ. बी. एन. चौधरी, प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक/गोरखपुर, आदित्य कुमार मण्डल रेल प्रबंधक, पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ एंव डॉ. अमरेन्द्र कुमार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बादशाहनगर की उपस्थिति में  17 अक्टूबर को फुली आटोमेटेड बायोकेमिस्ट्री  एनालिज़र मशीन का लोकार्पण किया गया ।


इस नई मशीन की सुविधा से मरीजों को खून की विस्तृत जाँच जैसे लाइपेज एल डीएच. मईकोएलबुमिन, सीआरपी, क्वाईन्टिटेटिव, आर ए. क्वाइन्टिटेटिव, एलडीएल. फासफोरस व आयरन इत्यादि जॉचें जो कि अब तक अनुबंधित प्रयोगशालाओं से करायी जाती थी वह सभी जॉच अब बादशाहनगर चिकित्सालय में ही उपलब्ध हो जायेंगी। इसके साथ ही इस विभाग के उन्नयन की आधारशिला भी रखी गयी जिसमे नई मशीनों के द्वारा विशेष जाँच एवं लाभार्थियों को उनके घर तक जाँच के सैम्पल एकत्रित करने एवं रिपोर्ट पहुँचाने की व्यवस्था की जायेगी। महानिदेशक/स्वास्थ्य ने अस्पताल में HMIS व्यवस्था का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशानिर्देश दिये ।

उन्होंने मण्डल चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान मरीजों के लिए उपलब्ध सेवाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की ।
इस अवसर पर समस्त शाखाधिकारी एवं बादशाहनगर व पालीक्लीनिक ऐशबाग से संबंधित सभी चिकित्सक व कर्मचारी उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button