शेख नहायन मबारक अल महायन ने इंटरनेशनल लीग टी20 ट्रॉफी का अनावरण किया

लखनऊ : इंटरनेशनल लीग टी20 ने लीग के पहले संस्करण के लिए आकांक्षित ट्रॉफी का अनावरण किया। इसका आयोजन 13 जनवरी से 12 फरवरी, 2023 के बीच संयुक्त अरब अमीरात में किया जाएगा। महामहिम शेख नहायन मबारक अल नहायन, सहिष्णुता व सहअस्तित्व मंत्री व चेयरमैन, अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने इस अद्वितीय डिज़ाईन की सिल्वर ट्रॉफी का अनावरण किया, जो संयुक्त अरब अमीरात की समृद्ध विरासत और संस्कृति को गौरवान्वित करती है।
इस ट्रॉफी और बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट के बारे में राहुल जौहरी, प्रेसिडेंट – बिज़नेस, ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राईज़ेस लिमिटेड (ज़ील) ने कहा कि शेख नहायन मबारक अल नहायन द्वारा सभी टीम मालिकों और क्रिकेट के दिग्गजों की मौजूदगी में आईएलटी20 ट्रॉफी का अनावरण अमीरात क्रिकेट बोर्ड के साथ हमारे सफर में एक यादगार क्षण है। यह विशेष ट्रॉफी लीग के अतुलनीय स्केल और महत्वाकांक्षा का प्रतीक है। हम आभारी व रोमांचित हैं कि आईएलटी खेल की ब्रॉडकास्टिंग में ज़ी के पुनः प्रवेश के लिए एक उत्तम ईवेंट है। हम भारत और विश्व में लीनियर टेलीविज़न एवं स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ज़ी5 पर लाखों क्रिकेट फैंस का मनोरंजन करने के इस अवसर के लिए उत्साहित हैं।
क्रिकेट में सबसे आकांक्षित ट्रॉफीज़ में से एक के इस अनावरण कार्यक्रम में पुनीत गोयन्का, एमडी एवं सीईओ, ज़ील; खालिद अल ज़रूनी, वाईस-चेयरमैन, अमीरात क्रिकेट बोर्ड और फ्रैंचाईज़ी मालिक, आर्यन खान, सुहाना खान एवं जय मेहता (अबू धाबी नाईट राईडर्स); किरन ग्रांधी (दुबई कैपिटल्स); प्रणव अडानी (गल्फ जायंट्स); निखिल मेसवानी (एमआई अमीरात); राजेश शर्मा (शारजाह वॉरियर्स) और पॉल वॉईट (डेज़र्ट वाईपर्स) मौजूद थे। क्रिकेटिंग लीजेंड्स डायने ब्रैवो, वसीम अकरम, साईमन डूल, और ब्रेट ली भी दुबई में आयोजित इस समारोह में सम्मिलित हुए।



