भारतीय रेस्टोरेटर ज़ोरावर कालरा ने कलर्स के ‘झलक दिखला जा 10’को कहा अलविदा

लखनऊ. भारत के सबसे पसंदीदा सेलीब्रिटी डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ में पिछले हफ्ते बेहद धूमधाम के साथ ‘कपूर स्पेशल’ का जश्न मनाया गया। शो के प्रतिभागियों के डांस के सफर के साथ जहां एक ओर शो आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर एक-एक करके प्रतियोगियों की विदाई भी होनी शुरू हो गई है। अली असगर के बाद ज़ोरावर कालरा इस शो से एलिमिनेट होने वाले दूसरे प्रतियोगी बन गये हैं। इस शो के जजेज करण जौहर, माधुरी दीक्षित नेने और नोरा फतेही से सबसे कम स्कोर मिलने के बाद रेस्त्रां मालिक (रेस्टोरेटर) ज़ोरावर कालरा शिल्पा शिंदे के साथ बॉटम 2 प्रतियोगियों में शामिल हुये। पब्लिक वोट्स के आधार पर ज़ोरावर को सबसे कम वोट मिले और उन्हें शो को अलविदा कहना पड़ा। गौरतलब है कि एक नॉन-डांसर होने के बावजूद वह हर बीतते हफ्ते के साथ अपने डांसिंग के हुनर को निखारते नजर आये। अपने उत्साह के लिये मशहूर ज़ोरावर ने बेहद सकारात्मक तरीके से शो को अलविदा कहा।
ज़ोरावर के डांस कौशल ने शो में अपनी छाप छोड़ी है। ‘फैमिली वीक’ एपिसोड में यह रेस्टॉरेंटर एक मनमोहक परफॉर्मेंस के लिये अपने कर्मचारियों को साथ लेकर आये और उनकी इस बात ने सभी के दिल को छू लिया। वह अक्सर झलक की टीम के लिये अपने रेस्टॉरेंट से खाना लेकर आते थे और बेहतरीन मेजबानी से सभी का दिल जीत लेते थे। अपने स्टिंट के दौरान, उन्होंने अपना खुद का सिग्नेचर मूव बनाया, जिसे वह अपने हर ऐक्ट में परफॉर्म करते थे। उन्होंने आखिरी बार ‘एक मैं और एक तू’ पर डांस किया और इस परफॉर्मेंस को ऋषि कपूर एवं नीतू कपूर को समर्पित किया। उस एपिसोड की स्पेशल जज नीतू कपूर को उनका परफॉर्मेंस बहुत पसंद आया था और उन्होंने उन्हें अपनी शुभकामनायें भी दीं। प्रतिभागियों और जजेज ने ज़ोरावर के हमेशा पॉजीटिव रहने के लिये उनकी तारीफ की। ज़ोरावर के बाहर होने के बाद मुकाबला अब और भी कड़ा हो गया है और ‘गोल्डेन चेयर’ की रेस पहले से ज्यादा गंभीर हो गई है।
शो में अपने छोटे लेकिन यादगार सफर के बारे में बात करते हुये ज़ोरावर कालरा ने कहा कि aमुझे डांस बिल्कुल भी नहीं आता है और इसलिये मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं कभी एक ‘कॉमन मैन’ का प्रतिनिधित्व करूंगा, जो अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर एक बिल्कुल नई चीज सीखना चाहता है। मैंने हमेशा से ही नई चुनौतियों का बेखौफ सामना किया है और यहां पर मैंने नेशनल टेलीविजन पर एक चुनौती ली। मेरी कोरियोग्राफर सुचिता सावंत एक बेहतरीन उस्ताद हैं और उन्होंने इस पूरे सफर में मेरा साथ दिया है। मुझे इतना प्यार और सपोर्ट देने के लिये चैनल एवं पूरी टीम का बहुत-बहुत शुक्रिया। मैं सभी लोगों को बहुत मिस करूंगा। यह बतौर एन्टरटेनर मेरे सफर की शुरूआत है.
अपने पसंदीदा सेलीब्रिटीज की डांसिंग के सफर का आनंद उठाइये कलर्स के पतंजलि दंतकांति प्रेजेंट्स ‘झलक दिखला जा 10’ को पावर्ड बाय लिबर्टी शूज से लीप 7x और कैडबरी सेलेब्रेशन्स, स्पेशल पार्टनर म्यूचुअल फंड्स सही है और टिक टैक



