उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन, एन ई रेलवे मजदूर यूनियन गोरखपुर के आह्वान पर रेल कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल

लखनऊ. ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन तथा महामंत्री एन ई रेलवे मजदूर यूनियन गोरखपुर के आह्वान पर एन ई रेलवे मजदूर यूनियन लखनऊ मंडल के तत्वावधान में कॉमरेड अजय कुमार वर्मा, मंडल मंत्री, लखनऊ के नेतृत्व में  लखनऊ की सभी स्थानीय 5 शाखाओं द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में रेलवे में निगमीकरण एवं निजीकरण तथा अन्य लंबित मांगों के लिए भूख हड़ताल की गयी.

रेल मंत्री, भारत सरकार, नई दिल्ली को संबंधित ज्ञापन मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ को सौंपा गया जिसमें यूनियन के पदाधिकारियों संदीप कुमार, संजीव कुमार श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार, राकेश कुमार शुक्ल, डीएन मौर्य, प्रिया पुरवार,

शुभंकर, अरुण कुमार पटेल, मोहम्मद शाहिद, मनोज कुमार सिंह, दीनदयाल, राजेश प्रसाद, मनीष कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह, ए के मंडल, मनीष मिश्रा, ए पी सरोज, एम एम अंसारी, संजय यादव, भानु प्रताप यादव, मुकेश कुमार मीणा,

प्रताप नारायण, मनोज कुमार अवस्थी, गौस मोहम्मद, राजेश शर्मा, वेदपाल, एस एच अली, आर एन गर्ग आदि के साथ सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे.h

इसके अतिरिक्त लखनऊ मंडल के एन ई रेलवे मजदूर यूनियन की सभी शाखाओं मैलानी, सीतापुर, आनंद नगर, गोंडा, बस्ती तथा बहराइच द्वारा स्थानीय स्टेशनों पर भी भूख हड़ताल की गयी.जिसमें यूनियन के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button