लोकनायक जयप्रकाश नारायन की जयंन्ती पर रालोद नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्वांजलि

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में लोकनायक जयप्रकाश नारायन की जयंन्ती के अवसर पर उनके चित्र पर राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं और पदाधिकारियों द्वारा पुष्प अर्पित कर याद किया गया। साथ ही रालोद नेताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को भी श्रद्वांजलि अर्पित कर उन्हें अन्तिम प्रणाम किया गया।
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाषीश राय ने स्व. जयप्रकाश नारायन के चरित्र पर प्रकाश डालते हुये कहा कि जयप्रकाष नारायन ने अपने विद्यार्थी जीवन में स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया। जे.पी. ने घोषणा की थी कि भ्रष्टाचार मिटाना, बेरोजगारी दूर करना, षिक्षा में क्रान्ति लाना, आदि ऐसी चीजे हैं जो आज की व्यवस्था से पूरी नहीं हो सकती, क्योंकि वे इस व्यवस्था की ही उपज हैं। वे तभी पूरी हो सकती है जब सम्पूर्ण व्यवस्था बदल दी जाए और सम्पूर्ण व्यवस्था के परिवर्तन के लिए सम्पूर्ण क्रान्ति आवष्यक है। उन्होंने नेताजी मुलायम सिंह यादव को नम आखों से श्रद्वांजलि देते हुये कहा कि वह समाजवाद के पुरोधा थे, तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर प्रदेष के उत्थान में अग्रणी भूमिका निभाई तथा रक्षा मंत्री के रूप में भी उन्होंने देष का मान बढ़ाया। उनके निधन से देश और समाज को अपूर्णनीय क्षति हुयी है।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ महमूद, वरिष्ठ नेता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, बी.एल. प्रेमी, अवध क्षेत्र के संगठन महासचिव चन्द्रकांत अवस्थी, प्रदेश प्रवक्ता वेदप्रकाष शास्त्री, इकराम सिंह, प्रमोद शुक्ला, शफीक सिददीकी, आषीष तिवारी, वीरेन्द्र तोमर, सुषील बाथम, प्रषान्त मिश्रा, अर्जुन आदि लोगों ने चित्र पर माल्र्यापण कर अपने श्रद्वा सुमन अर्पित किये।
(



