अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल की बैठक प्रयागराज में 16-19 अक्टूबर तक

लखनऊ : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रतिवर्ष होने वाली अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल की बैठक इस वर्ष उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 16 से 19 अक्टूबर संपन्न होगी।
अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल में संघ रचना के सभी 45 प्रांतों के प्रांत संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक एवं सह अपेक्षित रहते हैं। इस बैठक में संघ के पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन जी भागवत, माननीय सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले तथा सभी सह सरकार्यवाह एवं अन्य अखिल भारतीय अधिकारियों सहित कार्यकारिणी के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।
बैठक में इसी मार्च में हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में बनी वार्षिक योजना की समीक्षा होगी तथा संघ कार्य के विस्तार का वृत्तांत भी लिया जायेगा। साथ ही देश में वर्तमान समय में चल रहे समसामयिक विषयों पर चर्चा होगी। बैठक में संघ के विजयादशमी उत्सव पर पूजनीय सरसंघचालक जी के उद्बोधन में उल्लेखित महत्वपूर्ण विषयों के अनुवर्तन पर भी चर्चा होगी।



