उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

“वरिष्ठ मूर्तिकार रमेश बिष्ट शहर के चित्रों की प्रदर्शनी 9 अक्टूबर से”

लखनऊ: देश के मूर्धन्य मूर्तिकार रमेश बिष्ट के रेखांकन की प्रदर्शनी ‘कलालिपि’ इंस्क्रिप्शन ऑफ ए स्कल्पटर प्रदर्शनी का आयोजन राजधानी लखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थित लेबुआ होटल की सराका आर्ट गैलरी में किया जा रहा है।

समकालीन भारतीय कला में लगभग पाचं दशकों से कला की विविध विधाओं में लगातार आज भी काम कर रहे वरिष्ठ कलाकार बिष्ट के चित्रों की प्रदर्शनी का उद्घाटन रविवार, 9 अक्टूबर  को प्रातः 11:30 बजे यतीन्द्र मिश्र ( सुप्रसिद्ध कवि, लेखक एवं फ़िल्म समीक्षक ) के द्वारा किया जाएगा।
कला के क्षेत्र में रमेश को अनेक उपलब्धियों से सम्मानित किया गया। देश के इस मूर्धन्य मूर्तिकार ने अनगिनत शिल्पों को तराशा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से लेकर देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित राजनेताओं के लाइफ साइज शिल्प बनाएं, भारतीय सेना के लिए किया गया इनका शिल्प बेजोड़ है जो कि दिल्ली स्थित सेना भवन की आज भी गरिमा बढ़ा रहा है । बहुमुखी प्रतिभा के धनी यह शिल्पकार के पत्थर, सीमेंट, लकड़ी ,प्लास्टर , वायर टेराकोटा व सेरेमिक आदि किसी भी माध्यम में बड़ी सहजता से अपने अनुसार शिल्प को आकार देने में सक्षम और सिद्धहस्त हैं ।
दिल्ली कला महाविद्यालय में पढ़ाते हुए इन्होंने कई अच्छे युवा शिल्पकारों को सिखाया और इनके साथ काम करके इनका हौसला बढ़ाया । आज रमेश बिष्ट देश के कुछ गिने चुने मूर्तिकारों में आते हैं । आज भी गुड़गांव में रहकर अपना कला कर्म निरंतर कर रहे हैं जोकि आज के युवा कलाकारों के लिए प्रेरणा और एक मिसाल के तौर पर हैं।
इनके शिल्प उत्तर प्रदेश ललित कला, अकादमी ललित कला अकादमी दिल्ली , साहित्य कला परिषद नई दिल्ली , कॉलेज ऑफ आर्ट नई दिल्ली , बाल भवन नई दिल्ली , गवर्नर हाउस पटना ,अमेरिकन एंबेसी नई दिल्ली, कैलिफोर्निया, साउथ कोरिया, चीन , मलेशिया , फ्रांस , कनाडा, डेनमार्क, ऑस्ट्रेलिया , जापान आदि अनेकों स्थानों में संग्रहित हैं ।
इस अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी की क्यूरेटर वंदना सहगल हैं। इस विशेष प्रदर्शनी में चित्रकार एवं कला समीक्षक जय त्रिपाठी भी विशेष रूप से शामिल हो रहे हैं।
प्रदर्शनी के कोऑर्डिनेटर भूपेंद्र कुमार अस्थाना ने बताया कि यह प्रदर्शनी आगामी 5 नवंबर  तक कला प्रेमियों के अवलोकन हेतु लिए चलेगी।

–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button