उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

मुलायम सिंह यादव जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए सुंदरकांड पाठ किया

लखनऊ . मुलायम सिंह यादव जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव प्रदीप सिंह बब्बू एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विक्रमादित्य मार्ग स्थित हनुमान मंदिर पर बजरंग बली की स्तुति के लिए सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।तत्पश्चात आरती और प्रसाद वितरण किया गया.

 

 

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप सिंह बब्बू ने कहा कि नेताजी की उपस्थिति हम समाजवादियों के लिए संजीवनी का काम करती है । नेता जी ने अपने जीवनकाल में छात्र नौजवानों किसानों एवं जवानों सहित सबके हित में कार्य किया है।


कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राघवेंद्र पांडे रन्नू हरिश्चंद्र लोधी मनीष वर्मा जितेंद्र सिंह आशुतोष सिंह आजाद रौनक तिवारी से सहित कई लोग शामिल थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button