उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

सैमसंग का स्मार्टफोन गैलेक्सी ए04s 50MP ट्रिपल कैमरा, 90Hz रिफ्रेश रेट, सुपर स्मूथ डिस्प्ले और शक्तिशाली 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च

लखनऊ : भारत के सबसे बड़े उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने अपने बेहद लोकप्रिय गैलेक्सी ए सीरीज स्मार्टफोन का विस्तार करते हुए ऑक्टा-कोर एक्साइनस 850 प्रोसेसर द्वारा संचालित गैलेक्सी ए04s लॉन्च किया है। गैलेक्सी ए04s 6.5” HD+ इनफिनिटी-V डिस्प्ले सुपर स्मूथ 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में साइड फिंगरप्रिंट स्कैनर स्केनर उपलब्ध कराया गया है तथा यह सैमसंग नॉक्स जैसे बेहतरीन सॉफ्टवेयर के साथ पूरी तरह से सुरक्षित है। इस स्मार्टफोन में 64GB की इनबिल्ट स्टोरेज उपलब्ध है जिसे माइक्रो-एसडी कार्ड के साथ 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

बेहतरीन स्क्रीन: डुअल-सिम गैलेक्सी ए04s एस जेन-जेड और हमारे मिलेनियल युवाओं को इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है जो ऐप पर विभिन्न प्रकार का कंटेंट देखना पसंद करते हैं। गैलेक्सी ए04s स्मूद स्क्रॉलिंग और गेमिंग के लिए 90 हर्टज के हाई रिफ्रेश रेट के साथ बेहद शानदार 6.5″ का इंफिनिटी-V डिस्प्ले प्रदान करता है इसलिए चाहे आप कोई गेम खेल रहे हों या अपने पसंदीदा वेब सीरीज का आनंद लेना चाहते हों, वायर्ड और ब्लूटूथ हेडसेट पर डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो देने करने वाला यह स्मार्टफोन आपको सिनेमा का बेहतरीन एक्सपीरियंस प्रदान करेगा।
शानदार कैमरा: बेहतरीन तस्वीरें लेने के लिए गैलेक्सी ए04s ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। गैलेक्सी ए04s का मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, तो अब आप पूरे दिन क्रिस्प और स्पष्ट तस्वीरें खींच सकते हैं। गैलेक्सी ए04s के अंदर f/2.4 लेंस के साथ डेप्थ सेंसर और मैक्रो कैमरा भी है, जिससे आप बेहद करीब मौजूद चीजों की भी विस्तृत तस्वीर खींच सकते हैं। इसका फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है जो बेहतरीन स्पष्टता के साथ आकर्षक सेल्फी लेने में आपकी सहायता करेगा।
शानदार बैटरी: गैलेक्सी ए04s में लंबे समय तक चलने के लिए बेहतरीन 5000 एमएएच की बैटरी प्रदान की गई है जिसका बैकअप दो दिनों तक रहता है। गैलेक्सी ए04s के अंदर एआई पावर मैनेजमेंट प्रदान किया गया है जो इसकी बैटरी को अनुकूलित करके यह पता लगाता है कि आप किस तरह से अपना स्मार्टफोन उपयोग करते हैं तथा आपकी आदतों के हिसाब से सभी ऐप को समायोजित करता रहता है। गैलेक्सी ए04s 15W की बेहतरीन फास्ट चार्जिंग के साथ आता है ताकि आप ज्यादा समय तक डिजिटल कंटेंट का आनंद उठा सकें और बेहद कम समय में अपने स्मार्टफोन को चार्ज कर सकें। रैम प्लस के साथ इसकी इंटरनल मेमोरी को 8GB रैम तक बढ़ाया जा सकता है।
बेहतरीन डिजाइन: इस स्मार्टफोन के बैक में ग्लौसी डिजाइन प्रदान किया गया है जिससे गैलेक्सी ए04s बिल्कुल फ्रेश लुक के साथ देखने में और भी अच्छा लगता है। इस स्मार्टफोन के अंदर न्यूनतम कैमरा हाउसिंग दी गई है तथा कैमरा और बॉडी के लिए एक यूनिफाइड कलर का इस्तेमाल किया गया है जिससे यह स्मार्टफोन और भी आकर्षक हो जाता है।
कीमत, उपलब्धता और ऑफर:
यह स्मार्टफोन तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध है: ब्लैक, कॉपर और ग्रीन। गैलेक्सी ए04s की कीमत 4GB + 64GB वैरिएंट के लिए 13499 रुपए है। गैलेक्सी ए04s रिटेल स्टोर्स, Samsung.com और प्रमुख ऑनलाइन पोर्टल्स पर उपलब्ध है।
सभी उपभोक्ता एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड, वन कार्ड और स्लाइस ट्रांजैक्शन पर ₹1000 तक के कैशबैक का इंट्रोडक्टरी ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। वैकल्पिक रूप से, उपभोक्ता प्रमुख एनबीएफसी पर 1000 रुपए तक के आकर्षक कैशबैक ऑफ़र का लाभ उठा सकते हैं, जिससे गैलेक्सी ए04s की कीमत मात्र 12499 रूपए हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button