उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

32 सदस्य कलारीपयट्टू दल 14वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु त्रिवेंद्रम रवाना

लखनऊ. 14वीं राष्ट्रीय कलारीपयट्टू राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश कलारीपयट्टू 32 सदस्य टीम लखनऊ से त्रिवेंद्रम के लिए रवाना हुई। एसोसिएशन सीईओ प्रवीण गर्ग ने टीम रवाना होने से पहले खिलाड़ियों को किट प्रदान की और प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं प्रदान की।

त्रिवेंद्रम के सेंट्रल स्टेडियम में 7 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश खिलाड़ी मेयपट्टू , चुवाडुकुल, लाठी, उर्मी, हाईकिक और फाइट की प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग करेंगे।

प्रदेश सचिव प्रियंका अग्रवाल ने बताया कि सब जूनियर बालक वर्ग में अमृत राज त्रिवेदी, दक्षेश सिंह, सार्थक अंबेडकर, शिवांश कुमार, प्रांजल यादव, बालिका वर्ग में आशु पटेल, अदिति दत्त तिवारी, पवित्रा दुबे, जूनियर बालक वर्ग में अनुराग गिरी, अनंत कुमार साहू, दीपांशु गुप्ता, अभय सैनी, सुल्तान सैनी, पवन साहनी, सुजीत विश्वकर्मा, लकी सिंह, गौतम, नितेश यादव, जूनियर बालिका वर्ग में सिमरन यादव, स्वाति सैनी, ज्योति, खुशी पटेल, जबकि सीनियर वर्ग में नितेश यादव, महेश सिंह, विरेंद्र सिंह, सनी, सुशील कुमार, अभिनव चौधरी खिलाड़ी, मानसी जायसवाल रेफरी और नितेश सिंह, प्रतिभा सिंह टीम कोच व हरिदास राय और संगीता टीम मैनेजर के रूप में प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रवीण गर्ग ने बताया कि एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल ने खेल मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव, अपर प्रमुख सचिव नवनीत सहगल और खेल निदेशक आरपी सिंह से भेंट कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टीम प्रतिभाग की जानकारी प्रदान की और केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त स्वदेशी कलारीपयट्टू खेल को प्रदेश स्तर पर भी शीघ्र मान्यता प्रदान किए जाने के संबंध में शीघ्र निर्णय प्रदान करने हेतु आग्रह किया।
त्रिवेंद्रम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ी आगामी मध्य प्रदेश में आयोजित खेलो इंडिया में प्रतिभाग करेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button