उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

जैसे दांडी यात्रा ने देश को एकजुट किया वैसे ही भारत जोड़ो यात्रा देश को एकजुट कर रही है: शाहनवाज़ आलम

 

मैसूर, 2 अक्टूबर 2022. गांधी और नेहरू की विचारधारा ही देश को एक सूत्र में पिरोती है. 1930 के दांडी यात्रा में जिस तरह जनता ने गांधी जी का समर्थन किया था वैसा ही समर्थन राहुल गांधी के कन्याकुमारी से कश्मीर तक किये जा रहे भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा है. यह यात्रा जिस जगह से गुज़र रही है वो गांधीमय होता जा रहा है. ये बातें अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने स्पीक अप कार्यक्रम की 65 वीं कड़ी में कहीं.

राहुल गांधी के साथ इस पदयात्रा में बतौर भारत यात्री चल रहे शाहनवाज़ आलम ने कहा कि भले ही गांधी जयन्ती के दिन संघ परिवार ट्वीटर पर गोडसे के महिमामंडन वाले पोस्ट ट्रेंड करा दे लेकिन ज़मीन पर सिर्फ़ गांधी और उनके कांग्रेस के साथियों का ही वजूद है. इसीलिए बच्चे गांधी का रूप धरे सड़कों के किनारे खड़े हो कर राहुल गांधी का स्वागत करते दिख जा रहे हैं. जिससे पता चलता है कि देश का कोई भी बच्चा गोडसे या सावरकर जैसा नहीं बनना चाहता.

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा वैसे ही देश को सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ़ एकजुट कर रही है जैसी दांडी यात्रा ने साम्राराज्यवाद के खिलाफ़ देश को एकजुट किया था.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button