लखनऊ मंडल में नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की 235 वीं स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक आयोजित

लखनऊ. उत्तर रेलवे के मंडलीय कार्यालय स्थित सभागार में नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की 235 वीं स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक का आयोजन किया गया l इस बैठक का शुभारम्भ मंडल रेल प्रबंधक ,उत्तर रेलवे, लखनऊ सुरेश कुमार सपरा द्वारा किया गयाI उल्लेखनीय है कि इस प्रकार की वार्ता तंत्र का आयोजन नियमित तौर पर किये जाने का प्रावधान है, जिसका उद्देश्य प्रशासन एवं यूनियन के आपसी सहयोग के द्वारा कर्मचारी मुददों के त्वरित समाधान की दिशा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करना है |

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने मंडल की उपलब्धियों एवं वर्तमान में कार्यान्वित की जानेवाली कार्यप्रणाली से यूनियन के पदाधिकारियों को अवगत कराया ,साथ ही उन्होंने कर्मचारियों के हितों हेतु रेल प्रशासन द्वारा उठाये गए कदमों से भी अवगत कराया Iआज की इस बैठक में यूनियन द्वारा मंडलीय स्थाई वार्ता तंत्र में विभिन्न मुददों पर चर्चा हुई जिसमे प्रमुख रूप से अनुकम्पा के आधार पर नियुक्त कर्मचारी के पक्ष में आवास का नियमितीकरण किया जाये जिससे की आश्रित कर्मचारी के परिवार को परेशानी न हो, खिलाडियों कोटे के अंतर्गत नियुक्त रेल कर्मचारी को ऐसे स्टेशन पर ही पोस्ट किया जाये जहाँ इस खेल से सम्बंधित समुचित सुविधाए उपलब्ध हो एवं न्यू पेंशन स्कीम के अंतर्गत नियुक्त कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति /मृत्योपरान्त देय पेंशन व परिवारिक पेंशन के भुगतान सम्बन्धी विषयो के संबंधो सहित अनेक विषयो पर चर्चा हुई एवं रेल मंत्रालय द्वारा स्थाई वार्ता तंत्र के अतिरिक्त आयोजित की जाने वाली अन्य विभिन्न प्रकार की कर्मचारी हित एवं कल्याण संबंधी बैठकों एवं मीटिंगों को क्रमबद्ध रूप से नियमित तौर पर निर्धारित समयावधि में आयोजित करने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया एवं प्रशासन द्वारा इस विषय में नियमानुसार एवं निर्धारित मानदंडों के आधार पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया ई इस स्थाई वार्ता तंत्र में अपर मंडल रेल प्रबंधकों सहितसमस्त विभागों के विभागाध्यक्ष,नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के मंडल अध्यक्ष विभूति मिश्रा,मंडल मंत्री आर. के.पाण्डेय सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे I



