उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

शहीद भगत सिंह का जीवन राष्ट्रीय स्वाभिमान की अद्वितीय मिसाल

  लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सरकारी आवास 7-कालिदास मार्ग पर, देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले महान क्रांतिकारी शहीद -ए- आजम सरदार भगत सिंह की 115 वी जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्री मौर्य ने इस अवसर पर कहा कि अमर बलिदानी शहीद-ए-आजम भगत सिंह का साहस हम सबको प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि मुस्कुराते हुए देश पर अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद भगत सिंह भारत माता के सच्चे वीर सपूत थे। हम अपने राष्ट्र के लिए उनके दृष्टिकोण को साकार करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन राष्ट्रीय स्वाभिमान की अद्वितीय मिसाल है । अदम्य साहस, वीरता व बलिदान की ऐसी मिशाल कहीं नहीं मिलती है। कहा कि युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश के निर्माण में अपना अधिकतम योगदान देना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button