उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

महान व्यक्तित्व के विरले इंजीनियर्स थे दत्ता जी: स्वतंत्र देव सिंह

रक्त दान जीवनदान: जल शक्ति मंत्री

                   चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ । स्व. आर.के. दत्त की पुण्य तिथि के अवसर पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्घघाटन मुख्य अतिथि प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने किया। उन्होंने इस दौरान अपने सम्बोधन में हृदय सम्राट स्व. आर.के. दत्त को महान व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि उनकी याद में आप लोगों द्वारा किया जाने वाला यह आयोजन वाकई सराहनीय है। इसका अनुसरण हर कर्मचारी अधिकारी संगठन को करना चहिए। जूनियर इंजीनियर्स इस सरकार की रीढ़ और प्रदेश के विकास का सूचक है। रक्त दान जीवन दान जैसा है। उन्होंनेे कहा कि समाजिक दायित्व कें साथ जूनियर इंजीनियर्स की सरकारी दायित्वों केे प्रति जिम्मेदारी और सजगता सराहनीय है। डा. राममनोहर लोहिया, ट्राजिट हास्टल,सिचाई विभाग रायबरेली रोड पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष इं. राजर्षि त्रिपाठी और संचालन के मण्डल सचिव प्रदीप कुमार शुक्ला ने किया। कार्यक्रम को अति विशिष्ट अतिथि इं. सुधीर पॅवार अध्यक्ष अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, इं. हरिकिशोर तिवारी अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, विशिष्ट अतिथि इं. राकेश त्यागी प्रदेश अध्यक्ष डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ और इं. जी.एन. सिंह महामंत्री डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने सम्बोधित किया।
महासंघ के मण्डल सचिव प्रदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि रक्तदान शिविर के अलावा महासंघ प्रतिवर्षोनुसार दरिन्द्र नारायण भोज और संगोष्ठी परिचर्चा का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में पीजीआई, मेडिकल कालेज, श्यामा प्रसाद मुर्खजी सिविल चिक्तिसालय सहित पॉच ब्लड बैंक टीमो ने लखनऊ में ं400 यूनिट किया। प्रदेश भर में महासंघ के सदस्य तीन हजार यूनिट रक्तदान के सापेक्ष शाम पॉच बजे तक मिली जानकारी के अनुसार कानपुर 200, इलाहबाद 150, रायबरेली 100, गोरखपुर 150, बनारस में 100, जौनपुर 100, सोनभद आदि में प्रत्येक जनपद में रक्तदान किया गया। कार्यक्रम को इंजीनियर एस पी मिश्रा, इंजीनियर एनडी दिवेदी अध्यक्ष डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोक निर्माण विभाग महामंत्री इंजीनियर प्रकाश चंद वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर श्रवण यादव, इंजीनियर मिर्जा फिरोज शाह, इंजीनियर प्रकाश गुप्ता इंजीनियर एसडी मिश्रा, दिवाकर राय राघवेंद्र गुप्ता, एच एन मिश्रा, सत्येंद्र त्रिपाठी, आरईडी के नरपत सिंह चन्द्रोल, साहिब लाल सोनकर, आवास विकास के अरमजीत यादव, विद्युत जूनियर इंजीनियस परिषद के जीवी पटेल और जयप्रकाश आदि ने संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button