उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

यूनी की यारी’ में कॉलेज जीवन के उतार-चढ़ाव

               लखनऊ. हमारे कॉलेज के दिन, हमारे जीवन के सबसे मजेदार दिन थे! खतरनाक दुस्साहस से लेकर जानबूझकर तथा भविष्य के लिए सोच समझकर उड़ान भरने तक हमने सब देखा है, अपने अच्छे पुराने दिनों के दौरान यह सब किया है। हमें अपने उसी समय में वापस ले जाने के लिए और अनफ़िल्टर्ड मज़े के साथ अपनी असीमित सपनों को दुबारा जीने के लिए एमएक्स प्लेयर अपनी नई सीरिज़ ‘यूनी की यारी’ के साथ आ रहा है। तीन दोस्तों की कहानी समेटे यह सीरिज़ कॉलेज जीवन के उतार-चढ़ाव के माध्यम से उनके जीवन को तलाशती एक रोमांचक कहानी है, जिसमें अंततः वह सही रास्ता ढूंढ ही लेते हैं। यूनी की यारी वयस्कता को तराशती उनकी यात्रा की एक हल्की-फुल्की झलक है। इस पांच एपिसोडिक सीरिज़ को बनाने के लिए एमएक्स स्टूडियो, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के साथ जुड़े हैं। यूनी की यारी तीन दोस्तों – मैरी, जीत और साक्षी के जीवन की अनुभवी तलाश करती है। पार्थसारथी मन्ना द्वारा निर्देशित, यह शो कॉलेज के आखिरी कुछ हफ्तों के दौरान सेट किया गया है और हमें अलग-अलग पात्रों के माध्यम से उनकी विचित्रताओं व ताकत से परिचित कराती है। उनकी इस यात्रा के माध्यम से देखते हैं कि ये युवा ना सिर्फ अपनी आकांक्षाओं तक पहुँचते हैं बल्कि खुद को निखारकर, खुद का सबसे बेहतरीन संस्करण भी बनते हैं।
इस विषय में एमएक्स स्टूडियोज के कंटेंट और क्रिएटिव हेड सुरेश मेनन का कहना है, ‘‘हमें यकीन है यूनी की यारी जैसी कहानियों के साथ, कॉलेज में हमारे साथ घटित हमारे कई अनुभवों की परिचित भावनाएं हमारे सामने आ जाएँगी। शो की कहानी ऐसी है कि यह आपके समग्र देखने के अनुभव में पुरानी यादों को ताजगी से भर देगी। एमएक्स प्लेयर के ज़रिए हमारा लक्ष्य ऐसे कंटेंट को पेश करना है, जो ना सिर्फ वास्तविकता के नजदीक हो बल्कि एक स्थायी प्रभाव भी छोड़े।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button