उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की कौशांबी के विकास कार्यों व शान्ति एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा 

अभियान चलाकर चारागाह की भूमि पर हुए अवैध कब्जों को मुक्त कराने के दिये निर्देश

               चेरिश टाइम्स न्यूज़
          लखनऊ: प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को उदयन सभागार जनपद कौशांबी मे अधिकारियों के साथ विकास कार्यों तथा शान्ति एवं कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।
उपमुख्यमंत्री ने जनपद में निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा के दौरान सभी सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि जो भी परियोजनायें धन अभाव के कारण अवरूद्ध हैं, उन सब की शासन से धनराशि की मांग कर लिया जाय तथा उसकी आख्या उन्हें भी उपलब्ध करा दिया जाय। इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्माणाधीन परियोजनाओं के निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं का निराकरण कराकर गुणवत्तापूर्ण व शीघ्र पूर्ण कराने क निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि जिन सड़कों का शिलान्यास हो चुका है तथा धन अभाव के कारण अवरूद्ध हैं, उन सभी सड़कों का विस्तृत विवरण उन्हें उपलब्ध करा दिया जाय। उन्होंने ट्रामा सेन्टर सिराथू में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन की स्थिति की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी को सुचारू संचालन में मैनपावर सहित आ रही समस्याओं की विस्तृत आख्या शासन को प्रेषित करने तथा उन्हें भी उपलब्ध कराने के निर्देश दियें।
उपमुख्यमंत्री ने सयांरा गेस्ट हाउस में एक बड़ा सा मीटिंग हॉल एवं एक फ्लोर और बनाये जाने हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दियें। उन्होंने जनपद में आर0ओ0बी0 एवं सेतुओं के निर्माण की प्रगति की समीक्षा के दौरान भूमि सहित आदि आ रही समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराकर निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तेजी से पूर्ण कराने क निर्देश दियंे। उन्होंने महिला घाट के पुल का भी निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने निराश्रित गोवंशों की समीक्षा के दौरान कहा कि छुट्टा घूम रहें गोवंशों को पकड़कर गौशालाओं मे ंसंरक्षित किया जाय, जिससे किसानों की फसलों की क्षति की शिकायत न आने पाये। इसके साथ ही उन्होंने चारागाह की भूमि पर हुए अवैध कब्जों को अभियान चलाकर मुक्त कराने के निर्देश दिये, जिससे गौशालाओं में गोवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकें।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद के खिलाड़ियों में अपार सम्भावनायें हैं, उन्हें खेल में हर सम्भव सुविधा उपलब्ध कराये जाने का पूर्ण प्रयास किया जाय तथा आवश्यतानुसार प्रस्ताव बनाकर शासन को प्रेषित किया जाय तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाय। उन्होंने जनपद में सैनिक स्कूल खोले जाने हेतु भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिये। उन्होने जनपद केें आईटीआई में संचालित ट्रेडो की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि कौशल विकास मिशन के तहत वर्तमान की जरूरत के अनुसार और प्रशिक्षण ट्रेडो को संचालित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। उन्होेंने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की समीक्षा के दौरान कहा कि कादीपुर ग्रामसभा को आदर्श ग्रामसभा के रूप में विकसित किया जाय तथा कादीपुर ग्रामसभा में हुए अवैध कब्जों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किया जाय।
उपमुख्यमंत्री ने जनपद में अपराधिक गतिविधियॉ न हो सकें, इस पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दियें। उन्होंने ओवरलोड वाहनों एवं अवैध खनन के विरूद्ध खनन, एआरटीओ एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निेर्दश दिये। इसके साथ ही उन्होंने भू-माफियाओं एवं ड्रग माफियाओं के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिससे कोई अन्य व्यक्ति इस प्रकार का कार्य करने का दुष्साहस न कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा न होने पाये। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान चिकित्सकों की कमी सहित आदि आवश्यक कमियों को दूर करने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को प्रेषित करने तथा उन्हें उपलब्ध कराने के निर्देश दिये, जिससे कमियो को दूर कर कौशाम्बीवासियों को बेहतर से बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध हो सकें। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण मिड डे मील देने तथा रसोइयों का मानदेय समय से भुगतान किये जाने हेतु सभी कार्यवाही समय से पूर्ण करने क निर्देश दिये।
मा0 उपमुख्यमंत्री ने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने विभाग में पटल परिर्वतन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी से पंचायत भवनों की स्थिति एवं पंचायत सहायकों की तैनाती एवं सामुदायिक शौचालयों को ंसंचालित कर रहीं स्वयं सहायता समूहों को समय से भुगतान किये जाने की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूहों को समय से भुगतान सनिश्चित किया जाय। उन्होंने जिलापूर्ति अधिकारी को कैम्प लगाकर सभी पात्र व्यक्तियों का राशन कार्ड बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई पात्र व्यक्ति छूटने न पाये।

उन्होंने प्रधानामंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि जो पात्र व्यक्ति छूट गए है, उन्हें चिन्हित कर लाभान्वित किया जाय। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा के दौरान बी0सी0 सखियों के माध्यम से मनरेगा के श्रमिकों का भुगतान कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित कराने तथा शत-प्रतिशत महिला मेट की नियुक्ति करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन जनपदों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है, उन जनपदों का अध्ययन कर कौशाम्बी जनपद मे भी क्रियान्वित किया जाय, जिससे समूह की महिलायें अधिक आय अर्जित कर सकें। उन्होंने जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान कहा कि पाइप लाइन बिछाने के दौरान खोदी गई सड़कों की मरम्मत सुनिश्चित कराया जाय, जिससे ग्रामवासियों को आवागमन में परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन मा0 प्रधानमंत्री एवं मा0 मुख्यमंत्री जी की महत्वाकॉक्षी योजना हैं। बैठक में बताया गया कि जल जीवन मिशन के तहत जनपद के सभी ग्रामसभा आच्छादित कर लिए गये हैं।
मा0 उपमुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से कहा कि कार्यालय आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुना जाय तथा उनकी समस्याओं का निस्तारित करने को हरसम्भव प्रयास किया जाय। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में भ्रष्टाचार की कोई भी शिकायत न प्राप्त होने पाये। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत से कहा कि ओवर बिलिंग की शिकायत न आने पाये तथा शासन द्वारा निर्धारित अवधि तक विद्युत सप्लाई सुनिश्चित किया जाय। इसके साथ ही उन्होंने समयान्तर्गत खराब ट्रान्सफार्मरो को बदलने के भी निर्देश दिये। उन्होने अधिशासी अभियंता सिंचाई को टेल तक पानी पहुॅचाने के निर्देश दिये ताकि किसानों को फसल की सिंचाई के लिए समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने जनपद मे सूखे की स्थिति के दृष्टिगत शासन द्वारा उपलब्ध कराये गये निःशुल्क बीज का वितरण सभी किसानों को करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने तैनाती स्थल पर ही निवास करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी अधिकारियों को अध्ययन कर अपने विभाग से सम्बन्धित मॉग शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिये।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद कौशाम्बी हिन्दू धर्म, बौद्ध, जैन एवं मुस्लिम धर्म के दृष्टिगत ऐतिहासिक स्थल है, यहॉ पर्यटन की अपार सम्भावनायें है तथा राम वन गमन मार्ग बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने मॉ शीतला माता धाम, कड़ा के विकास की विस्तृत कार्ययोजना बनाकर प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा के दौरान स्ट्रीट वेन्डिंग जोन चिन्हिंत करने तथा और लाभार्थियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी पात्र व्यक्तियों के कार्ड बनाये जाने के कार्य में प्रगति लाई जाय तथा लाभार्थियो के इलाज में किसी समस्या का सामना न करना पड़े, इस पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने जनपद मे गंगा एवं यमुना नदी में बाढ़ के दृष्टिगत सर्वे कराकर फसलों को हुई क्षति का ऑकलन कराकर मुआवजा देने एवं जिनके घर गिर गये हैं, उन्हें आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने अभियान चलाकर चकरोड़ों पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा येाजना के तहत कोई भी प्रकरण लम्बित न होने पायें। उन्होने जनपद में खाद्य प्रसंस्करण के छोटे-छोटे उद्योगो को भी लगाये जाने के लिए प्रस्ताव उपलब कराने निर्देश दिये। उन्होंने अमृत सरोवर की समीक्षा के दौरान कहा कि प्रत्येक ग्रामसभा मे 02 अमृत सरोवर बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार मंशा है विकास करना, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना, महिलाओं को सशक्त बनाना एवं समाज के सभी वर्गो का सर्वांगीण विकास करना। उन्होेंने कहा कि मंझनपुर बस डिपों हेतु 40 नई बसें शीघ्र ही शासन द्वारा उपलब्ध कराने की कार्यवाही हो रही है।
उपमुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को चेक, बी.सी. व विद्युत सखियों को प्रशस्ति पत्र तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाभी भी वितरित किया।
इस अवसर पर सांसद  विनोद सोनकर,  अनीता त्रिपाठी, जिलाधिकारी  सुजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक श हेमराज मीणा, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी एवं अपर जिलाधिकारी  जयचन्द्र पाण्डेय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button