उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना जल संस्थान के भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ बप्पा को किया विदा

लखनऊ। ऐशबाग जल संस्थान कालोनी की ओर से गणेश चतुर्थी के पांचवे दिन रविवार को श्रद्धा और भक्तिमय वातावारण में भक्तों के बीच विराजमान रहने के पष्चात विघ्नहर्ता गणेश अपने धाम को वापस लौटने के लिए चल पड़े। गणेश प्रतिमा विसर्जन से पूर्व पंडित ललित मिश्रा ने मंगलमूर्ति की वैदिक मंत्रोच्चार से हवन एवं पूजन कर भक्तों के हाथों में रक्षासू़त्र बांध यजमान जनों ने प्रसाद वितरित किया। इस धार्मिक अनुष्ठान के बाद विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें चावल छोलेे का वितरण किया गया।

अनामिका मिश्रा ने बताया कि गणेशोत्सव पर ऐशबाग जल संस्थान कालोनी में गणेश प्रतिमा की पांच दिनों के लिए स्थापित की जाती है। इस गणेश उत्सव का आयोजन हिन्दू-मुस्लिम दोनों एक साथ मिलकर करते है, जिसे यहां लोग हिन्दू-मुस्लिम एकता और भाईचारा का प्रतीक माना जाता है क्योंकि सभी हिन्दू-मुस्लिम लोग गणेश चतुर्थी पर्व को सफल बनाने के लिए बढ़ चढ़कर सहयोग करते है। उपेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में गणेश प्रतिमा को फूलों की मालाओं एवं सिंदूर से अलौकिक श्रृंगार करके वाहन पर रखा गया, ढोल-नगाड़े की धुनों एवं गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारे के बीच भगवान गणेश को रंग-गुलाल वर्षा करते हुए इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए भक्तजन झूमते-नाचते हुए ऐशबाग जल संस्थान से कुड़िया घाट विसर्जन स्थल के लिए निकल पड़े। कुडिया घाट विसर्जन स्थल पर धूमधाम से गणेश प्रतिमा का विसर्जन करके सभी के लिए सुख समृद्धि की मनोकामना मंगलमूर्ति से की।

इस मौके पर अनुपम मित्तल, डा राजीव तिवारी, आरिफ खान, उमाशंकर मिश्रा, उपेन्द्र पांडेय, अर्चना पांडेय, अंकित, अनुष्का, आंशिका, दिव्यांशी, मोहित, युवी, सुदीप, सोनी, ख्याति उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button