उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
कलर्स के झलक दिखला जा में दिखेंगीं – बॉस लेडी, रुबीना दिलैक

लखनऊ. अब समय आ गया है कि, सेलेब्रिटीज़ डांस के लिए तैयार हो जाएं, क्योंकि कलर्स अपने प्रमुख सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के साथ लौट रहा है। यह फ्रैंचाईज़ी अपने पिछले सीजन में काफी सफल रही और 5 साल के अंतराल के बाद टेलीविज़न पर फिर से शानदार वापसी कर रही है। इस शो में अपने पिछले फॉर्मेट की तरह ही जीवन के विभिन्न क्षेत्रों की प्रख्यात हस्तियां कोरियोग्राफर्स के साथ अपने बेहतरीन डांस मूव्स का प्रदर्शन करेंगी।




