लखनऊ : टे पुकिन्गा– न्यूजीलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स एंड टेक्नोलॉजी, एओटेरोआ न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा टरशरी इंस्टिट्यूशन और पूरी दुनिया में टरशरी एजुकेशन प्रदान करने वाला सबसे बड़े इंस्टिट्यूशन ने अपनी नई अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा रणनीति की घोषणा की।
न्यूजीलैंड उच्चायोग, दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, टे पुकिन्गा इंटरनेशनल के मुख्य कार्यकारी डॉ लियोन डी डब्ल्यू फूरी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अकोंगा (लर्नर्स) और एओटेरोआ न्यूजीलैंड के बेहतर भविष्य के लिए संस्थान की रणनीति का खुलासा किया जिससे सभी लर्नर्स को उत्कृष्ट अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा मिल सकेगी तथा वैश्विक जुड़ाव को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस कार्यक्रम में बोलते हुए, भारत में न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त, डेविड पाइन ने कहा कि यह घोषणा बेहद जरूरी है क्योंकि इससे लर्नर्स को ऑन-कैंपस, ऑन-द-जॉब या ऑनलाइन लर्निंग के बीच आसानी से बदलाव में सहायता मिलेगी और साथ ही इससे इनबाउंड और आउटबाउंड लर्नर्स को प्रोत्साहन प्राप्त होगा।”
टे पुकिन्गा इंटरनेशनल के मुख्य कार्यकारी डॉ लियोन डी डब्ल्यू फूरी ने आगे कहा कि हम एओटेरोआ न्यूजीलैंड के अप्लाइड एंड वोकेशनल हायर एजुकेशन सेक्टर का प्रतिनिधित्व करने वाले अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक भागीदारों के साथ जुड़ना जारी रखेंगे। साझेदारी, सुरक्षा और भागीदारी के जरिए हम माओरी के लिए बेहतर परिणाम उपलब्ध कराएंगे जिससे एओटेरोआ न्यूजीलैंड समुदाय के लोगों के लिए यह एक बड़ा एवं महत्वपूर्ण बदलाव बन जाएगा।