उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
ताईवान पर चीन शेर था, मगर कागजी !!

के. विक्रम राव
अमेरिकी राजनेता श्रीमती नैंसी पेट्रीषिया पेलोसी की कल रात (2 अगस्त 2022) ताईवान की यात्रा के विरोध में जिस भांति कम्युनिष्ट चीन चिंघाड रहा था, यकीन हो चला था कि अमेरिकी वायुसेना के जहाज को खाड़ी में गिराकर ही चीन मानेगा। पेलोसी का शव लहरों में खोजना होगा। रात ढले भारत के कई खबरिया चैनल तो यह दिखा रहे थे कि एशिया का ‘‘यूक्रेन‘‘ यह ताईवान बन जायेगा। मगर हुआ क्या ? लाल चीन की दहाड़ महज घुड़की थी। मिमियाने का स्वर तक सुनायी नहीं पड़ा। लद्दाख में लाल सेना के तेवर से जाहिर हो गया था कि चीन अब कागजी शेर मात्र है। क्या कर पाया ?




