उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन जागरूकता सप्ताह का समापन

  1.   लखनऊ  कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन जागरूकता सप्ताह विगत 17 जुलाई से चलाया जा रहा है। जिसका समापन एवं वृहद स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम के साथ मरीन ड्राइव, गोमतीनगर में किया गया। चाइल्डलाइन लखनऊ ‘हम’, एडोलेसेंट हेल्प एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स, डॉ. बेग चाइल्ड केयर व महा उदय सोसायटी के माध्यम से विगत एक सप्ताह से चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहायक पुलिस आयुक्त स्वेता श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि लखनऊ अकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक की अध्यक्ष डॉ पियाली भट्टाचार्या रहीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों से हम सभी को सीख लेना चाहिए, सी.पी.आर. की ट्रेनिंग आम जनमानस और पुलिस को भी देनी चाहिए जिससे मेडिकल एमरजेंसी होने पर किसी की तत्काल मदद की जा सके।चाइल्डलाइन निदेशक अंशुमालि शर्मा ने कहा कि इस तरह की ट्रेनिंग युवाओं एवं एनएसएस, एनसीसी के कैडेट के साथ डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं को भी दी जाये जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सके। महाउदय सोसाइटी की अध्यक्ष आरीफ़ा शौक़त ने चिकित्सा सुविधाओं पर जोर देते हुए कहा कि महोदय सोसाइटी हमेशा से बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर के सदैव अग्रणी भूमिका निभाती रही है हम सब इस अभियान को आगे भी चलाते रहेंगे ।

डॉ. पियाली भट्टाचार्य एवं डॉ सलमान खान ने उपस्थित स्वयं सेवकों एवं अन्य जन समूह को सीपीआर से संबंधित प्रायोगिक जानकारी भी दी उन्होंने बताया कि सड़क पर दुर्घटना हो तो उस घायल व्यक्ति की किस तरह तत्काल मदद करनी है जैसे सांस रुकने पर कैसे सी.पी.आर. दें या माउथ टू माउथ रेस्पिरेशन, बाड़ी चोक, दुर्घटना होने पर किस तरह उसकी गर्दन को सहारा देकर उठाया जाए अगर वह व्यक्ति हेलमेट पहने है तो उसका हेलमेट किस तरह उतारना चाहिए जिससे उसको हेडंइजरी न हो। इन सभी तथ्यों पर मॉडल के माध्यम से लोगों को प्रशिक्षित किया गया। इस ट्रेनिंग को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्वेता श्रीवास्तव और चाइल्डलाइन के टीम सदस्यों ने और कार्यक्रम में मौजूद अन्य वालेंटियर ने भी सीखा। डॉ.मिर्ज़ा वकार बेग ने कार्डिक इंजरी पर विभिन्न प्रकार की जानकरियाँ दी व सभी अपील कि आपके परिजन जब भी घर से बाहर जाए तो उन्हे हेलमेट पहनने व सीटबेल्ट लगाने के लिए जरूर बोले।पूर्व बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ. सुधा व डॉ. संगीता शर्मा ने सभी को बताया कि जो भी दुर्घटना सड़क पर होती है उससे सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित होते है और सालो साल उस दुर्घटना से उबर नहीं पाते , सभी ने अपील कि जब भी हम बाहर सड़क पर किसी भी वाहन से चले तो हम अपने परिवार व दूसरे के परिवार के विषय मे सोच कर यातायात नियमो का पालन करते हुये वाहन चलाये । समन्वयक क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप अजीत कुशवाहा द्वारा बताया गया कि युवाओं के प्रतिभाग से कैसे प्रतिदिन हो रही दुर्घटनाओं से कैसे बचा जा सकता है।
उक्त कार्यक्रम में चाइल्डलाइन केंद्र समन्वयक विवेक शर्मा, परामर्शदाता वर्षा शर्मा के साथ समस्त टीम सदस्य , राष्ट्रीय युवा पुरुस्कार विजेता संघ उत्तर प्रदेश के सचिव रोहित कश्यप, वर्ल्ड विजन इंडिया से अरविंदर कौर व स्थानीय पुलिस उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button