उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
आजादी की रेल गाड़ी और स्टेशन का आयोजन18 से 23 जुलाई तक

लखनऊ. आजादी के अमृत महोत्सव के परिप्रेक्ष में आजादी की रेल गाड़ी और स्टेशन के अंतर्गत एक सप्ताह तक 18. से 23 जुलाई
तक मनाया जायेगा जिसके अंतर्गत उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल भी अपनी सशक्त एवं सक्रिय भूमिका का निर्वहन करते हुए पूरे सप्ताह विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है इसी के अंतर्गत कल 18 जुलाई को समय 16:00 बजे अध्यक्ष रेलवे बोर्ड/सीईओ विनय कुमार त्रिपाठी द्वारा नई दिल्ली से वीडियो लिंक के मध्य से शुभारम्भ होने वाले इस समारोह के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे श्री सुरेश कुमार सपरा एवं मंडल के अन्य अधिकारीगण इस वीडियो लिंक से जुड़ कर शुभारम्भ समारोह में सम्मिलित होगे |
उल्लेखनीय है कि लखनऊ स्टेशन का आजादी के आन्दोलन में विशेष महत्व है. 26.दिसम्बर 1916 को महात्मा गाँधी लखनऊ स्टेशन आये थे यही पर जवाहर लाल नेहरू की बापू से मुलाकात हुई थी इसके अतिरिक्त मार्च/अप्रैल 1936 में एक सम्मलेन में भाग लेने हेतु महात्मा गाँधी दूसरी बार लखनऊ स्टेशन पधारे थे | इस कारण आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत लखनऊ स्टेशन का चयन किया गया है | पूरे सप्ताह आयोजित होंने वाले इस समारोह के अंतर्गत विभिन्न आयोजनो की श्रंखला में आजादी पर आधारित चारबाग स्थित प्रथम श्रेणी पोर्टिको में प्रतिदिन नुक्कड़ नाटक का मंचन किया जायेगा इसके अतिरिक्त विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत लाइट एवं साउंड शो, वीडियो फिल्म्स जिंगल हर घर तिरंगा /होर्डिंग्स एवं बैनर, फोटो प्रदर्शनी , आजादी की रेलगाड़ी सेल्फी पॉइंट , स्टेशनो की सजावट एवं प्रकाश व्यवस्था सहित अनेक अन्य प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होगे | सप्ताह भर मनाये जाने वाले इस आयोजन के अंतर्गत पूरे मंडल के सभी छोटे बड़े स्टेशनो सहित समस्त रेल कार्यालयों, यूनिटों , विभागों एवं कार्यशालाओ में कार्यरत प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा सम्मिलित होकर इस आयोजन को पूर्ण उत्साह, उल्लास एवं उमंग के साथ सम्पन्न किया जायेगा |


