उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
संदीप बंसल ने प्रमोद चौधरी को नियुक्त किया बलरामपुर जनपद का जिला प्रभारी
व्यापारियों ने देश की व्यवस्था मजबूत करने का लिया संकल्प

चेरिश टाइम्स न्यूज़
बलरामपुर. जनपद बलरामपुर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने भगवतीगंज के व्यापारी प्रमोद चौधरी को जनपद बलरामपुर जिला प्रभारी बनाया जिसमें अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रथयात्रा स्थित कन्हैया लाल गुप्ता स्मृति भवन में बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने भारत माता के चित्र पर माला पहनाकर कर दीप प्रज्वलित किया जिसमें इसमें तीन प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई व्यापारियों ने सरकार से मांग की है तीन सितंबर को व्यापारी दिवस के रूप में घोषित किया जाए इसके अलावा विदेशी कंपनियों पर अंकुश लगाने के लिए उन पर अतिरिक्त कर लगाने की मांग की गई.



