उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

गांधारी के बहाने नारी अस्मिता से जुड़े माकूल जवाब

संत गाडगे प्रेक्षागृह में पांच दिवसीय उर्मिल रंग उत्सव प्रारंभ

                 चेरिश टाइम्स न्यूज़
           लखनऊ । रंगनिर्देशक व्यंग्यकार डा. उर्मिल कुमार थपलियाल के 80वें जन्मदिन पर इनके कृतित्व को व्याख्यायित करता पांच दिवसीय उर्मिल रंग उत्सव आज से संत गाडगेजी महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में आज से प्रारंभ हो गया। उत्सव का शुभारंभ वरिष्ठ रंगनिर्देशक सूर्यमोहन कुलश्रेष्ठ ने किया। पहली शाम यहां शंकर शेष के लिखे व डा.थपलियाल द्वारा परिमार्जित आलेख ’कोमल गांधार’ का मंचन रंगसंस्था दर्पण के कलाकारों ने पीयूष पांडे के निर्देशन में मंच पर उतारा।

कोमल गांधार की के मूल में गांधारी है जहां डा.थपलियाल ने ’कोमल गांधार का पुनर्पाठ करते समय नाटक के केन्द्रीय पात्र गांधारी के चरित्र की कुछ भिन्न व्याख्या प्रस्तुत करने का प्रयत्न किया और नारी अस्मिता व आधुनिक स्त्री विमर्श के संदर्भ में गांधारी द्वारा अपनी आँखों में पट्टी बाँधने का संकल्प क्या केवल अपने प्रति हुए छल कपट के विरोध में था? क्या यह विरोध खुली आँखों से नहीं हो सकता था? पट्टी बाँधकर क्या गांधारी अपनी ममता दे पाई, अपने पुत्रों को ? खुली आँखों के सामने क्या गांधारी द्रोपदी का चीर हरण चुपचाप देख सकती थीं? क्या अपने प्रति किये गए कौरवी छल के प्रतिरोध ने उसे जड़ और नारी सुलभ ममता से हीन नहीं कर दिया था? जैसे ऐसे कई सवाल हैं, जो हमारे मन मस्तिष्क में उठते हैं।
प्रस्तुति में मुख्य भूमिकाओं में संजय को सत्येन्द्र कुमार मिश्रा, आत्मा को नसरीन फारुकी, गांधारी को शालिनी विजय, शकुनि को सागर सिंह, धृतराष्ट्र को दीपक दयाल, दुर्योधन को सुमित श्रीवास्तव के साथ अन्य भूमिकाओं को प्रत्यांशी जायसवाल, मुकेश पाण्डेय, प्रखर पाण्डेय, रंजीत सिंह, ओमकार, सुशील व आयुष ने चरित्रानुसार निभाया।
मंच के पीछे सेट बनाने का काम मधुसूदन, प्रकाश परिकल्पना व संचालन का काम गोपाल सिन्हा, ध्वनि संचालन विवेक श्रीवास्तव, वेशभूषा परिकल्प्ना रोजी दुबे, मुखसज्जा मनोज वर्मा व मंच सामग्री सैयद लारेब के हवाले रही। पार्श्वगायन में मुख्य स्वर मीता पंत, अमित दीक्षित, पीयूष पाण्डे, पुष्पेन्द्र सक्सेना व जीएस रावत के रहे। अन्य पक्षों में वीरेन्द्र रस्तोगी, अलका विवेक, करुणा सागर, अनिल मेहरोत्रा, सत्येन्द्र मिश्र व आरएस सोनी आदि का सहयोग रहा। पुर्नपाठ, गीत व संगीत डा.उर्मिलकुमार थपलियाल का था।

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button