उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

मध्य विधानसभा द्वारा किया गया भाजपा लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मुकेश शर्मा का स्वागत

                  चेरिश टाइम्स न्यूज़ 
             लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मुकेश शर्मा के विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने पर मध्य विधानसभा द्वारा सिटी मोंटेसरी स्कूल, विशाल खंड ऑडिटोरियम में विधानसभा के विभिन्न सामाजिक व्यापारिक जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवम जनता ने मालाओं और पुष्प वर्षा करके स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला, सुधीर हलवासिया, मध्य विधानसभा उपविजेता रजनीश गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं के जोश और अपार स्नेह को देखकर महानगर अध्यक्ष काफी अभिभूत हुए।
मुख्य रूप से सिक्ख,यादव,वैश्य, वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने अंग वस्त्र व पुष्प भेंट कर स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष हिमांशु राज सोनकर, आनंद पांडे, राकेश सिंह , पार्षद रामकृष्ण यादव, शशि गुप्ता, मुकेश सिंह मोंटी, सुनीता सिंघल, राजेश गब्बर द्वारा मुकेश शर्मा को बड़ी माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।
डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जैसे कर्मठ व समर्पित कार्यकर्ता अन्य किसी दल में नहीं है क्योंकि वह निस्वार्थ भावना से कार्य करता है।
मुकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश नेतृत्व और केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह संगठन मंत्री सुनील बंसल पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा लखनऊ महानगर का प्रत्येक कार्यकर्ता विधान परिषद सदस्य ही है ।पार्टी ने विधान परिषद सदस्य के रूप में जो दायित्व दिया है उसका निर्वहन पूरी निष्ठा से करूंगा।
अन्य राजनीतिक दलों और भारतीय जनता पार्टी में यह अंतर है कि जो कार्यकर्ता अपने कार्य को निरंतर पूरी निष्ठा के साथ करता है पार्टी उसका पूरा ध्यान रखती है सम्मान उचित समय पर अवश्य करती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की नीति एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दृढ़ नेतृत्व में देश और प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हमारे देश के यशस्वी रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह हम सबके अभिभावक हैं वह देश के महत्वपूर्ण निर्णय लेने के साथ-साथ अपनी कार्य स्थली और अपने कार्यकर्ताओं को कभी नहीं भूलते हैं। उनके द्वारा इन 8 सालों में 40000 करोड़ के कार्य किए गए। उन्होंने लखनऊ महानगर के 2 कार्यकर्ताओं व जिले के एक कार्यकर्ता को विधानसभा में चुनाव लड़ने का अवसर प्रदान किया। आप कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से ही लखनऊ महानगर अध्यक्ष को सीधे अपर हाउस में भेजने का कार्य माननीय राजनाथ ने किया। पश्चिम विधानसभा में दो पुलों का निर्माण कराया गया।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य रूप से अंजनी श्रीवास्तव, रमेश तूफानी, महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, पुष्कर शुक्ला, रामअवतार कनौजिया,
सुनील कुमार यादव, उपाध्यक्ष विवेक सिंह तोमर, सौरभ वाल्मीकि,आमोद कुमार, साकेत शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह नगर के पदाधिकारियों मंडल के पदाधिकारी शक्ति केंद्र प्रभारी शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष व सम्मानित कार्यकर्ता व जनता उपस्थित रही।
इससे पूर्व आलमबाग में अखिल भारतीय ब्रह्म समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह मे जय प्रकाश बाजपेयी व राष्ट्रीय महामंत्री देवेन्द्र शुक्ल द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें समाज के राम कुमार चौबे, अंजनी कुमार दीक्षित, संजीव गिरि, शिव कुमार शुक्ल, चन्द्र प्रकाश मिश्र, गोपी कृष्ण पाठक, सुरेश प्रकाश चौबे द्वारा भी मुकेश शर्मा का स्वागत अभिनंदन किया गया।

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button