उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

विधान परिषद सदस्य बनने पर पश्चिम विस में मुकेश शर्मा का स्वागत हुआ 

                   चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मुकेश शर्मा के विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने पर पश्चिम विधानसभा द्वारा शुक्रवार को जेएस लान कैंपबेल रोड में कार्यकर्ताओं एवम पश्चिम विधानसभा की जनता ने मालाओं और पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में साईं संध्या आर्केस्ट्रा द्वारा स्वागत गीत गाया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व पश्चिम विधानसभा भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अंजनी कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं के जोश और अपार स्नेह को देखकर महानगर अध्यक्ष काफीअभिभूत हुए।

मुकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश नेतृत्व और केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह संगठन मंत्री सुनील बंसल पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का आभार व्यक्त किया।

सह मीडिया प्रभारी ऋषि कुमार ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला , त्रिलोक अधिकारी, सुनील कुमार यादव,नगर मंत्री यूएन पांडे,रजनीश गुप्ता,महिला मोर्चा अध्यक्ष जी का नेगी, मंडल अध्यक्ष ,अजय सोनी ,अरविंद मिश्रा ,वीरेंद्र सिंह ,महेंद्र राजपूत,अतुल दीक्षित, पुरुषोत्तम पुरी , पार्षद रेखा सिंह, राजेश मालवीय ,शिवपाल सांवरिया, साधना वर्मा , विजय गुप्ता,संतोष राय ,युवा मोर्चा अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह नगर के पदाधिकारियों मंडल के पदाधिकारी शक्ति केंद्र प्रभारी शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष व सम्मानित कार्यकर्ता व जनता उपस्थित रही।

 

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button