उत्तर-प्रदेशबड़ी खबर

साहित्यकारों का हुआ सम्मान, बाल कहानी संग्रह ‘कलरव’ का किया गया लोकार्पण

यूपी प्रेस क्लब शनिवार को किया गया साहित्य समारोह

लखनऊ। साहित्यिक संस्था साहित्य आराधना की ओर से शनिवार को यू.पी. प्रेस क्लब में वर्ष-2022 के सम्मान-पुरस्कार वितरण एवं लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुधाकर अदीब एवं संजीव जायसवाल ‘संजय‘ की विशेष रूप उपस्थित हुए। इस अवसर पर बाल कहानी संग्रह ‘कलरव‘ का लोकर्पण भी हुआ।

साहित्यकारों को हुआ सम्मान

साहित्यकार अलका प्रमोद एवं उनके पारिजनोंं की ओर डॉ उषा सिन्हा को प्रवीण कुमार स्मृति सम्मान, ओम नीरव को कृष्णेश्वर डींगर स्मृति सम्मान एवं डॉ सुनीता गांधी को इंदुश्री स्मृति सम्मान प्रदान किए गए।

उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान की प्रधान सम्पादक डॉ अमिता दुबे एवं उनके परिजनों की ओर से घनानन्द पाण्डेय ‘मेघ‘ को श्री कृष्ण कुमार अनिल स्मृति सम्मान, मनीष शुक्ल को श्री धर्मनारायण दुबे स्मृति सम्मान, कमला श्रीवातव को पुष्पलता स्मृति सम्मान तथा अनूप मिश्र को विवेक आशीष स्मृति सम्मान प्रदान किया।

सुप्रसिद्ध साहित्यकार अर्चना प्रकाश द्वारा अवध रानी स्मृति सम्मान से मनोरमा लाल को तथा डॉ मीरा दीक्षित ने रमेश चन्द्र दीक्षित स्मृति सम्मान से सुधा सिंह को सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित विभूतियों को उत्तरीय, स्मृति चिन्ह, मान-पत्र एवं जीवनदायी पौधा से अलंकृत किया गया।

बाल लेखन प्रतियोगिता के पुरस्कार

इस अवसर पर संस्था द्वारा प्रियंक स्मृति बाल कविता लेखन प्रतियोगिता पुरस्कार से अग्रिमा कौशल को प्रथम, मान्यता उपाध्याय को द्वितीय व कृष्ण चन्द्र गुप्ता को तृतीय और अनुज स्मृति बाल निबंध लेखन प्रतियोगिता में यश श्रीवास्तव प्रथम, चन्द्रशेखर को द्वितीय, मानसीपुरी को तृतीय व श्रीजी एवं ओजस्वी को प्रोत्साहन पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

कहानी संग्रह ‘कलरव‘ का हुआ विमोचन

साहित्य आराधन द्वारा प्रकाशित बाल कहानी संग्रह ‘कलरव‘ का लोकर्पण भी हुआ। इस बाल संग्रह में डॉ सुधाकर अदीब, सुधा आदेश, संजीव जायसवाल ‘संजय‘, शारदा लाल, श्याम कृष्ण सक्सेना, डॉ रुचि श्रीवास्तव, डॉ मधु चतुर्वेदी, नीलम राकेश, डॉ कीर्ति अवस्थी, आलोक कुमार दुबे, अलका प्रमोद, डॉ अमिता दुबे एवं अजयश्री की बाल कहानियां सम्मिलित हैं। कलरव की समीक्षा डॉ स्नेहलता द्वारा प्रस्तुत की गयी।

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button