उत्तर-प्रदेशबड़ी खबर

योगी सरकार के मंत्रियों को मिले विभाग, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य को ग्राम्य विकास

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अब मंत्रियों के विभागों का भी बंटवारा कर दिया गया है। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा को नगर विकास विभाग, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम विकास विभाग और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह, आवास एवं शहरी नियोजन जैसे कई महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम और राष्ट्रीय एकीकरण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

स्वतंत्र देव सिंह और बेबी रानी मौर्य को मिली ये जिम्मेदारी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य महिला कल्याण और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगी।

अरविंद कुमार शर्मा को कौन सा विभाग

नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले नौकरशाह से कैबिनेट मंत्री बने अरविंद कुमार शर्मा को नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा और अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग आवंटित किया गया है। जितिन प्रसाद को लोक निर्माण विभाग सौंपा गया है।

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button