उत्तर-प्रदेशबड़ी खबर

आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं का साथ कांग्रेस के साथ: प्रियंका गांधी

महिलाओं की आवाज प्रियंका गांधी अब हर तरफ यही गूंज रहा है। प्रियंका गांधी लगातार महिलाओं से जनसंपर्क कर रही हैं और उनके दर्द को अपना दर्द समझ कर साझा कर रही हैं। महिलाओं का कहना है कि प्रियंका गांधी औरों की तरह नहीं है वह जो वादे करती हैं उन वादों को पूरा भी करती हैं।

कांग्रेस की वापसी के लिए प्रियंका गांधी काफी प्रयास कर रही हैं। कांग्रेस महासचिव ने लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा दिया है। जो अब महिलाओं के लिए हिम्मत का नया आयाम बन चुका है। उन्होंने टिकट में भी 40% महिलाओं को टिकट देने का ऐलान किया था। जिसकी शुरुआत उन्होंने पहली लिस्ट से कर दी है।

जनता के मुताबिक प्रियंका गांधी का यह फैसला अपने आप में बहुत कुछ कहता है। महिलाओं को लेकर राजनीति तो बहुत हुई है पर किसी ने अगर महिलाओं के हित के लिए सोचा है तो वह प्रियंका गांधी हैं। कांग्रेस महासचिव ने महिलाओं को हिम्मत देते हुए कहा भी था जो महिला पहली बार चुनाव लड़ रही है उनका हम सहयोग करेंगे। यह दिखाता है कि प्रियंका गांधी द्वारा किए गए वादे सिर्फ जुमले नहीं है अगर इस चुनाव में कुछ धरातल पर दिखा है तो वह प्रियंका गांधी के वादे, उनकी सत्यता और उनकी निष्ठा।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आगामी विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ा नाम साबित होंगी। जनता का उनकी ओर रुझान इस बात का सबूत है कि विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी सीएम के तौर पर उत्तर प्रदेश की जनता के सामने आने वाली हैं।

कांग्रेस की राजनीति की विचारधारा शुरू से ही महिलाओं पर केंद्रित रही है और प्रियंका गांधी ने हमेशा से ही जनता के हित के लिए खुद को जनता के समक्ष रखा है चाहे जनता से संवाद करना हो या उनसे जुड़े रहना हो हर काम में प्रियंका गांधी अन्य नेताओं से अव्वल नजर आई हैं।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई ऐसे नेता है जो वादे करके मुकर जाते हैं और जनता के हाथ कुछ नहीं लगता है पर प्रियंका गांधी एक मात्र ऐसी नेता हैं वह जो कहती हैं वह करके दिखाती है। उनका यही जोश उत्तर प्रदेश की महिलाओं में साफ दिख रहा है और महिलाएं एक तरफा इस बार कांग्रेस को प्रियंका गांधी को भारी मतों से विजयी बनाने की तरफ अग्रसर है। उत्तर प्रदेश का चुनाव किसी महासंग्राम से कम नही है। इस महासंग्राम में जो विजयी हुआ वो सेंट्रल का रास्ता तय करने की तरफ एक कदम बढ़ा लेता है।

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button