अन्य खबर

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में विज्ञापन प्रदाताओं के साथ बैठक आयोजित

लखनऊ ::18 मई 2026 को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल कार्यालय के सभागार में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  समर्थ गुप्ता की अध्यक्षता में मंडल के विज्ञापन प्रदाताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वारा मंडल में विकसित किए जा रहे विभिन्न नवीन विज्ञापन स्थलों एवं उनकी उपयोगिताओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल यात्रियों एवं विज्ञापन एजेंसियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक एवं प्रभावी विज्ञापन माध्यमों को विकसित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर विज्ञापन प्रदाताओं से उनके सुझाव एवं विचार भी आमंत्रित किए गए। बैठक में उपस्थित विज्ञापन एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव साझा किए, जिन पर सकारात्मक चर्चा की गई।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने आश्वासन दिया कि विज्ञापन कार्यों के संचालन के दौरान आने वाली किसी भी प्रकार की कठिनाई अथवा समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे विज्ञापन कार्य सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संचालित हो सकें।बैठक में मंडल के वाणिज्य निरीक्षक एवं विभिन्न विज्ञापन एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button