अन्य खबर

लखनऊ मंडल में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

लखनऊ । रेलवे बोर्ड के निर्देशों के अनुपालन में “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान” (15 मई 2026 से 05 जून 2026) के अंतर्गत कल मंडल रेल प्रबंधक  गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/ईएनएचएम/फ्रेट  महेंद्र सिंह के नेतृत्व में लखनऊ मंडल में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी परिप्रेक्ष्य में लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान” के उपलक्ष्य में “पुनः उपयोग होने वाली बोतल, थैली एवं कंटेनर” थीम के अंतर्गत यात्रियों को पुनः उपयोग योग्य बोतलों का वितरण किया गया तथा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए उसके प्रयोग से बचने की सलाह दी गई। इस अवसर पर कपड़े के थैलों का भी वितरण किया गया। साथ ही यात्रियों एवं रेलवेकर्मियों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक, लखनऊ जंक्शन द्वारा रेलवे यात्रियों, निविदा स्वच्छता कर्मचारियों, आरपीएफ एवं वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
यात्रियों में जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्टेशन परिसर में एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ”, “प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे” तथा “ऊर्जा बचाएं” जैसे जागरूकता संदेशों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button