उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

फिल्म निर्देशक धनंजय प्रताप सिंह व अभिनेता मो. अजमल “अज्जू” ने सावन के अंतिम सोमवार को किया भण्डारे का आयोजन

​लखनऊ : सावन मास के अंतिम और अत्यंत पवित्र सोमवार के अवसर पर फिल्म जगत के जाने-माने निर्देशक धनंजय प्रताप सिंह ने अपनी आगामी फिल्म के मुख्य नायक मोहम्मद अजमल “अज्जू” और पूरी फिल्म यूनिट के साथ मिलकर एक भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया। यह धार्मिक अनुष्ठान कुड़ियाघाट स्थित प्रसिद्ध ’11 घंटे वाले हनुमान जी मंदिर’ परिसर में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
​हनुमान दरबार में स्थित शंकर भगवान के आगे टेका माथा, मांगी सुख-समृद्धि की दुआ
​कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। निर्देशक धनंजय प्रताप सिंह और अभिनेता मो. अजमल “अज्जू” ने हनुमान जी के चरणों में शीश नवाकर फिल्म की सफलता और क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इसके पश्चात विधिवत रूप से भंडारे का शुभारंभ किया गया, जहां मंदिर पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर महाप्रसाद ग्रहण किया।
​सहयोगियों और गणमान्य नागरिकों की रही सक्रिय भागीदारी
​इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का अभूतपूर्व सहयोग रहा। कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से चलाने में प्रमुख रूप से—​पम्मी गुरु जी, ​करण तिवारी, ​कार्तिक साहू, रामप्रीत शर्मा, ​ऋिषु रावत,
​राजु , अविनाश,​ मेहनाज,​ समाजसेवक रहीम
​सहित तमाम विशिष्ट जनों और फिल्म टीम के सदस्यों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
​पूरे आयोजन के दौरान कुड़ियाघाट मंदिर परिसर ‘जय बजरंगबली’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजता रहा, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button