उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

श्री रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में कलश यात्रा निकली

समरसता भोज में शामिल हुए प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह व अध्यक्ष आनंद द्विवेदी

लखनऊ। संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य पर भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित कलश यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत पश्चिम विधानसभा के मंडल एक स्थित मनपुर्णा मंदिर से मसानी देवी मंदिर तक में भव्य कलश यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह एवं भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने पहुंचकर कलश यात्रा में सम्मिलित हुए। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में सहभागिता की। वातावरण संत रविदास महाराज जी के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के बाद वेद अमरीश सोनवानी के आवास पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह एवं महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने क्षेत्रीय लोगों के साथ समरसता भोज में भी सहभागिता की।

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि संत रविदास महाराज जी ने समाज को बिना भेदभाव के एकजुट रहने, श्रम का सम्मान करने और मानवता को सर्वोपरि मानने का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को सामाजिक समरसता और एकता की दिशा में प्रेरित करते हैं।

भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि संत रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के अवसर पर महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में कलश यात्राओं एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों का उद्देश्य संत रविदास जी के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश अनुसूचित मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया, उपविजेता अंजनी श्रीवास्तव, महामंत्री सतेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि कुंदन गौतम, पार्षद पुरुषोत्तम पुरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button