उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

संविधान दिवस मनाने से नहीं, संविधान की मर्यादा निभाने से होगा सम्मान : सुनील सिंह

लखनऊ ::संविधान दिवस के अवसर पर लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा संविधान दिवस पर संविधान की दुहाई देती है, लेकिन उसके कार्यों और नीतियों से बार-बार संविधान की मूल भावना पर सवाल खड़े होते हैं।

चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि भारत का संविधान किसी एक दल की संपत्ति नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों और लोकतंत्र की बुनियाद है। संविधान निर्माताओं ने देश को न्याय, समानता, स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकारों का रास्ता दिखाया था। आज आवश्यकता इस बात की है कि संविधान को केवल समारोहों और भाषणों तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उसके मूल्यों को व्यवहार में उतारा जाए।

उन्होंने कहा कि जो लोग सत्ता में रहकर संविधान की संस्थाओं, लोकतांत्रिक अधिकारों और जनता की आवाज को कमजोर करते हैं, उन्हें संविधान दिवस मनाने से पहले अपने आचरण पर आत्ममंथन करना चाहिए।

लोकदल अध्यक्ष ने कहा कि किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना ही संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा है। लोकदल संविधान की मूल भावना, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा।

चौधरी सुनील सिंह ने संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button