उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मण्डल रेल प्रबंधक ने लखनऊ-गोण्डा रेलखण्ड का विंडो ट्रेलिंग एवं गोण्डा का स्टेशन निरीक्षण किया

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल छठ पर्व के उपलक्ष्य में चलाई जा रही विशेष गाड़ियों के संरक्षित परिचालन एवं छठ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मण्डल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल ने आज शाखाधिकारियों के साथ लखनऊ-गोण्डा रेलखण्ड का विंडो ट्रेलिंग एवं गोण्डा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मण्डल रेल प्रबंधक ने सर्वप्रथम प्लेटफॉर्म संख्या-6 पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं एवं प्लेटफार्म के सुधार कार्यों का जायजा लिया। तदुपरान्त उन्होने गोण्डा यार्ड में पॉइंट संख्या 321A का संरक्षा निरीक्षण किया। इसी क्रम में उन्होंने गोण्डा रेलवे अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्सालय मे मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की और मेडिसिन केआई उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संबन्धित को दिशा निर्देश दिया । इसी क्रम में उन्होने गोंडा रेलवे कॉलोनी में रेल आवासों के चल रहे मरम्मत कार्यों की प्रगति का भी अवलोकन किया और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त मण्डल रेल प्रबंधक ने गोंडा रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन परिसर एवं प्लेटफॉर्म की साफ-सफाई का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने खानपान स्टॉल, वॉटर वेंडिंग मशीन, पेयजल की उपलब्धता, आईपीएस कक्ष तथा स्टेशन पर उपलब्ध अन्य यात्री सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/समन्वय, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक/समन्वय, वरिष्ठ मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर, वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी, सहायक मण्डल इंजीनियर/गोण्डा/पूर्व, स्टेशन अधीक्षक सहित वरिष्ठ पार्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button