उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

18 सूत्रीय मांगों को लेकर आज सीएमओ कार्यालय पर धरना देंगे फार्मासिस्ट

मांगों की अनदेखी से नाराज फार्मासिस्टों का आंदोलन तेज, 20 नवंबर को महानिदेशक कार्यालय का करेंगे घेराव

लखनऊ। लंबित 18 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। एसोसिएशन के आह्वान पर जनपद लखनऊ के सभी चीफ फार्मासिस्ट और फार्मासिस्ट 13 नवंबर को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय पर एक दिवसीय धरना देंगे।
संघ के अध्यक्ष अरुण अवस्थी और मंत्री कपिल वर्मा ने बताया कि धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा जाएगा।
उन्होंने बताया कि आंदोलन के दूसरे चरण में 20 नवंबर को महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें जनपद के सभी चीफ फार्मासिस्ट और फार्मासिस्ट शामिल होंगे।
एसोसिएशन का कहना है कि लंबे समय से 18 सूत्रीय मांगों पर शासन स्तर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लगातार अनदेखी के चलते फार्मासिस्टों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button