अन्य खबरउत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

23 वें आसियान–भारत शिखर सम्मेलन से पूर्व RIS द्वारा आसियान–भारत विकास एवं सहयोग रिपोर्ट – 2026 , 13 नवम्बर को होगा विमोचन 

कार्यक्रम में बहुत से देशों के राजदूतों के भाग लेने की संभावना

नई दिल्ली : रिसर्च एंड इन्फॉर्मेशन सिस्टम फॉर डेवलपिंग कंट्रीज़ (RIS) का आसियान–भारत केंद्र (AIC) के तत्वावधान में मीडिया प्रतिनिधियों को 23 वें आसियान–भारत शिखर सम्मेलन की ओर : सहयोग की प्राथमिकताएँ एवं संभावनाएँ , विषय पर आयोजित गोलमेज संवाद तथा अपनी प्रमुख प्रकाशन श्रृंखला की तीसरी कड़ी आसियान–भारत विकास एवं सहयोग रिपोर्ट (AIDCR) — 2026 के विमोचन का आयोजन 13 नवम्बर शुक्रवार को 10 :15 बजे से जुनिपर हॉल , इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में किया जाएगा। एक दिवसीय इस आयोजन में देश विदेश के वरिष्ठ प्रतिनिधि भाग लेंगे ।

विकासशील देशों की अनुसंधान एवं सूचना प्रणाली ( RIS ) के महानिदेशक प्रोफेसर सचिन कुमार शर्मा ने बताया है कि इस रिपोर्ट का विमोचन एक विशेष महत्त्वपूर्ण समय पर हो रहा है । यह माननीय प्रधानमंत्री की 23 वें आसियान–भारत शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मनीला की आगामी यात्रा से पहले हो रहा है। आगामी पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के संदर्भ में भी यह प्रकाशन विशेष प्रासंगिकता रखता है, जिसमें क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों पर विचार-विमर्श के लिए 19 देश भाग लेंगे। उन्होंने बताया है कि AIDCR का तीसरा संस्करण तेजी से बदलती वैश्विक व्यवस्था में आसियान–भारत संबंधों का व्यापक आकलन प्रस्तुत करता है। भारत और आसियान सदस्य देशों के विद्वानों एवं नीति विशेषज्ञों के योगदान पर आधारित यह रिपोर्ट उभरती भू-राजनीतिक एवं भू-आर्थिक चुनौतियों का विश्लेषण करती है तथा रणनीतिक मामलों, समुद्री सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, क्षेत्रीय मूल्य शृंखलाओं, संपर्क-सुविधाओं, डिजिटल रूपांतरण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सतत विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग की नई संभावनाओं की पहचान करती है।

प्रोफेसर शर्मा के अनुसार गोलमेज संवाद में वरिष्ठ राजनयिक, राजदूत, नीति-निर्माता, शिक्षाविद और क्षेत्रीय विशेषज्ञ एकत्रित होकर आसियान–भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी के भविष्य पर विचार-विमर्श करेंगे। उन्होंने बताया है कि इस कार्यक्रम में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व ) राजदूत रुद्रेंद्र टंडन इस अवसर पर मुख्य वक्तव्य देंगे। कार्यक्रम में भारत में फिलीपींस, ब्रुनेई और वियतनाम के राजदूतों सहित वरिष्ठ राजनयिक प्रतिनिधियों के भी भाग लेने की अपेक्षा है। प्रतिष्ठित राजनयिक समुदाय और क्षेत्रीय विशेषज्ञों की उपस्थिति मीडिया प्रतिनिधियों को रिपोर्ट के निष्कर्षों, क्षेत्रीय घटनाक्रमों तथा आसियान–भारत सहयोग की उभरती प्राथमिकताओं पर सार्थक एवं विस्तृत संवाद का महत्त्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button