यूथ हास्टल,शान-ए-अवध इकाई का त्रैवार्षिक चुनाव निर्विरोध सम्पन्न
गोपेन्द्र कुमार वर्मा अध्यक्ष निर्वाचित, पंकज श्रीवास्तव छठी बार बने इकाई सचिव

लखनऊ : यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश राज्य शाखा के अंतर्गत शान- ए-अवध इकाई, लखनऊ का त्रैवार्षिक चुनाव इंदिरा नगर, लखनऊ में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
कायँक्रम में सुनील त्यागी समाजसेवी विशेष रुप से उपस्थित थे, गोपेन्द्र कुमार वर्मा को इकाई अध्यक्ष तथा श्री सरदार नकी लाल को चेयरमैन चुना गया।
नई कार्यकारिणी में राजेश कुमार त्रिवेदी, वाई.पी. एस.भल्ला एवं अमरीश कुमार द्विवेदी को इकाई उपाध्यक्ष तथा चंद्रभूषण अग्रवाल को इकाई कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोपेन्द्र कुमार वर्मा ने संगठन के प्रति पंकज श्रीवास्तव की दीर्घकालीन निष्ठा, सक्रियता एवं समर्पण को देखते हुए उन्हें छठी बार इकाई सचिव पद पर मनोनीत किया। इस अवसर पर श्री पंकज श्रीवास्तव ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पूर्णिमा श्रीवास्तव को सह-सचिव तथा श्री सै. मो. तारिक अली को संयुक्त सचिव मनोनीत किया।
इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आशुतोष अग्रवाल, नवीन गर्ग, सुशील श्रीवास्तव, कन्हैया जी दीक्षित, आशुतोष सिंह, पूनम त्रिपाठी,राजीव रावत, प्रीति यादव को शामिल किया गया।
सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संस्था की गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। अंत में अध्यक्ष ने उपस्थित सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।



