उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ परिक्षेत्र के रेलकर्मियों हेतु अयोध्या भ्रमण शिविर

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल कर्मचारी कल्याण की दिशा में निरन्तर प्रयासरत है। इसी परिप्रेक्ष्य में मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी  राजेश कुमार गुप्ता के निर्देशन में ‘कर्मचारी कल्याण निधि’ के अंतर्गत लखनऊ परिक्षेत्र के रेलकर्मियों के लिए ‘अयोध्या भ्रमण शिविर’ का आयोजन किया गया। जिसमें 51 रेलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

भ्रमण के दौरान सभी प्रतिभागियों ने अयोध्याधाम में भव्य श्री राम मंदिर में दर्शन-पूजन कर हनुमानगढ़ी मंदिर में आशीर्वाद प्राप्त किया तथा लता चौक एवं पवित्र सरयू नदी के तट पर स्थित रामघाट का भ्रमण किया। सरयू तट के शांत एवं आध्यात्मिक वातावरण ने प्रतिभागियों को आत्मिक शांति एवं नई ऊर्जा प्रदान की।
मण्डल रेल प्रबंधक  गौरव अग्रवाल ने कहा कि इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य रेलकर्मियों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों से जोड़ना, उनके कार्यस्थल के तनाव को कम करना, आपसी सामाजिक जुड़ाव एवं टीम भावना को बढ़ावा देना है। इस प्रकार के कल्याणकारी आयोजनों से कर्मचारियों में आत्मविश्वास, सकारात्मक ऊर्जा एवं कार्य के प्रति नई प्रेरणा का संचार होता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button