उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ मण्डल के 41 लोको पायलट शंटर-।। कर्मचारियों को मिला दिवाली का तोहफा

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल प्रशासन द्वारा विद्युत (परिचालन) विभाग में कार्यरत लोको पायलट शंटर-।। ग्रेड पे 2400 के 41 कर्मचारियों को लोको पायलट शंटर-।, लेवल-6, ग्रेड पे 4200 में पदोन्नति के लिए पैनल जारी किया गया है।

लोको पायलट शंटर-।, ग्रेड पे 4600 में पदोन्नति से वेतन वृद्धि, भत्तों में वृद्धि, पदोन्नति के अवसर, कैरियर में उन्नति, और सम्मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि मिलेगी। इससे कर्मचारियों की आय बढ़ेगी, उनके अनुभव और कौशल में वृद्धि होगी, और उनके आत्मविश्वास व संतुष्टि में भी वृद्धि होगी।
मण्डल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल ने सभी पदोन्नत होने वाले कर्मचारियों को बधाई दी और अपेक्षा व्यक्त की, कि वे अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन और अधिक निष्ठा, सुरक्षा एवं समर्पण के साथ करेंगे। पदोन्नत होने वाले कर्मचारियों को दिवाली के अवसर पर यह बड़ा तोहफा मिला है। लोको पायलट शंटर संवर्ग में लंबे समय से प्रतीक्षित पदोन्नति का मार्ग साफ हुआ है जिससे कर्मचारियों में काफी हर्ष का माहौल है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button