lब्रह्माकुमारीज के नवदशकोत्सव पर 11 कन्याओं का आध्यात्मिक समर्पण

लखनऊ । ब्रह्माकुमारीज के नवदशकोत्सव (90 वर्ष) के उपलक्ष्य में गुलजार उपवन स्थित राजयोग ट्रेनिंग सेंटर में 11 कन्याओं का भव्य समर्पण समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर संस्था की अतिरिक्त प्रशासिका प्रमुख एवं यूरोपीय निदेशिका राजयोगिनी जयंती दीदी ने दुल्हन के रूप में सजी सभी 11 कन्याओं का परमात्मा की स्मृति एवं दृष्टि के माध्यम से आध्यात्मिक समर्पण कराया। कन्याओं ने अपना संपूर्ण जीवन परमात्मा की सेवा एवं मानव कल्याण के लिए समर्पित किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं प्रेरणादायी नाटिका प्रस्तुत की गई। संस्था से 25 वर्षों से अधिक समय से जुड़े सदस्यों को जयंती दीदी ने सम्मानित किया। रविंद्र किशोर, डीसी लाखा एवं बद्री विशाल भाई विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रयागराज से पधारीं राजयोगिनी मनोरमा दीदी ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम का समापन राजयोग अनुभूति एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।



