उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
एकता शपथ के साथ इंडियन बैंक ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

लखनऊ : इंडियन बैंक ने अपने कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाकर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। इस अवसर पर बैंक ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सौहार्द के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
यह शपथ इंडियन बैंक के कार्यपालक निदेशक आशुतोष चौधरी ने दिलाई। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक शिव बजरंग सिंह और मिनी टी.एम. सहित बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।



