इंडिया गठबंधन की महारैली में गौतमबुद्धनगर से सैकड़ों माकपा कार्यकर्ताओं की जोरदार भागीदारी
फासीवाद के खिलाफ लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता की आवाज बुलंद

नई दिल्ली / नोएडा । इंडिया गठबंधन के आह्वान पर रामलीला मैदान, नई दिल्ली में आयोजित ऐतिहासिक महारैली में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), गौतमबुद्धनगर जिला कमेटी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोशपूर्ण भागीदारी की।
जिला कमेटी के नेता कामरेड गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में भरत डेंजर, रेखा चौहान, गुड़िया देवी, चंदा बेगम, राजकरण सिंह, इशरत, रामस्वारथ, पारस रजक, रामकिशन, मुकेश कुमार राघव, जोगेंद्र सैनी, अरुण कुमार पटेल सहित कई सौ कार्यकर्ता लाल झंडों के साथ रैली में शामिल हुए। “फासीवाद के खिलाफ लोकतंत्र की रक्षा के लिए – जनता की आवाज़, इंडिया गठबंधन के साथ” के नारे से रामलीला मैदान गूंज उठा।
रैली को माकपा के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड एम.ए. बेबी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, राजद के राष्ट्रीय नेता तेजस्वी यादव सहित इंडिया गठबंधन के घटक दलों के राष्ट्रीय नेताओं ने संबोधित किया। इसके साथ ही किसान सभा, सीटू, जनवादी महिला समिति, एसएफआई, डीवाईएफआई व अन्य जनसंगठनों के राष्ट्रीय नेताओं ने भी अपने विचार रखे।
वक्ताओं ने कहा कि सांप्रदायिकता, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ, जनता के हक, संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए यह एकजुटता ऐतिहासिक है। एसआईआर के नाम पर वोट चोरी के खिलाफ और लोकतंत्र बचाने के लिए यह लड़ाई निर्णायक होगी।
इस अवसर पर कामरेड गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा, “नोएडा-गौतमबुद्धनगर के मजदूर, किसान, महिलाएं और युवा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। लड़ेंगे-जीतेंगे!”



