उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नवंबर को रामलीला मैदान पहुंचे जनता : सुनील सिंह

लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह INDIA गठबंधन की महारैली में होंगे शामिल

लखनऊ । लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने किसानों, युवाओं और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले नागरिकों से 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली INDIA गठबंधन की महारैली में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है। सुनील सिंह स्वयं भी महारैली में उपस्थित रहेंगे।

सुनील सिंह ने कहा कि लोकदल INDIA गठबंधन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए लोकतंत्र, मताधिकार और जनता के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ रहा है। महारैली में SIR, मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग प्रमुख मुद्दे होंगे।
उन्होंने कहा कि वोट की पवित्रता पर सवाल उठना लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।
सुनील सिंह ने कहा, लोकतंत्र की पवित्रता से कोई समझौता स्वीकार नहीं होगा। अब फैसला जनता करेगी। 1 नवंबर को रामलीला मैदान पहुंचकर लोकतंत्र की आवाज को मजबूत करें।
उन्होंने कहा कि किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली पहुंच रहे हैं और 1 नवंबर को रामलीला मैदान में लोकतंत्र की आवाज बुलंद करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button